Category Archives:  LifeStyle

अधिक समय तक जवान रहने के लिए इन 6 चीजों से करे परहेज | जाने...

Jan 20 2019

Posted By:  Sandeep

भागदौड़ भरी जिंदगी और खाद्य पदार्थो में मिलावट व्यक्ति को जल्द ही बूढ़ा बना देती है | शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति हो जो लम्बे समय तक युवा ना रहना चाहता हो | जब हमे भूख लगती है तो हम कुछ भी खा लेते है | लेकिन आज हम आपको वह चीजे बताएँगे | जिसका सेवन यदि आप करते है तो आप लम्बे समय तक जवान रह सकते है | आईये इनके बारे में जाने....


केक   
केक ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसका सेवन बच्चे ही नहीं बल्कि बड़े-बूढ़े सभी करते है | आपको जानकर हैरानी होगी की यदि कोई भी व्यक्ति केक का सेवन करता है तो उसकी त्वचा पतली हो जाती है | जिससे उसके चेहरे पर जल्द ही झुर्रियां पड़ने लगती है और व्यक्ति बूढ़ा दिखाई देता है | यदि आप भी केक का सेवन करते है तो ऐसा करना बंद कर दीजिए | 

शूगर 
यह बात बिलकुल सत्य है की शूगर हमारे शरीर के लिए लाभदायक है | लेकिन यदि आप अधिक शूगर का सेवन करते है तो आप असमय ही बूढ़े हो सकते है | शूगर हमे चीनी से ही नहीं बल्कि सॉफ्ट ड्रिंक्स, आलू, केचप, सलाद आदि से प्राप्त होती है | इसलिए हमे शूगर से परहेज रखना चाहिए |

फ़ास्टफ़ूड 
लड़कियों को फास्टफूड बहुत अधिक पसंद होता है | आजकल अधिकांशत लोगो की जन्दगी फास्टफूड पर ही चल रही है | लड़कियां आजकल सुबह-शाम नूडल, बर्गर आदि खाती है | हम आपको बता दें की यदि आपको लम्बे समय तक जवान रहना है तो इन सब चीजों को आज ही छोड़ना होगा | क्योंकि इससे जल्द ही बुढ़ापा आता है |



मसालेदार खाना 
मसालेदार खाना सिर्फ दिखने में ही रॉयल खाना है | लेकिन यह बहुत ही नुकसानदायी होता है | जब हम इसका सेवन करते है तो यह अवशोषण द्वारा सीधे हमारी रक्त धमनियों में चला जाता है जिससे परिसंचरण तंत्र सुचारु रूप से नहीं चल पाता है और हम असमय ही बूढ़े होने लगते है |

वनस्पति तेल 
जो लोग पहलवानी करते है वे कभी भी वनस्पति तेल का उपयोग नहीं करते है | क्योंकि तेल और चटपटी चीजे मनुष्य की कोशिकाओं पर सीधे अटैक करती है | यदि आप वनस्पति तेल के स्थान पर नारियल या जैतून के तेल का इस्तेमाल करते है तो अच्छा होगा | 


नशा 
जब हम किशोरावस्था में होते है तभी से बीड़ी, गुटखा, पान-मसाला, एल्कोहल का सेवन करना शुरू कर देते है | इस कारण हम युवावस्था तक आते-आते बहुत सारी अनैच्छिक बिमारियों का शिकार हो जाते है | इसलिए हर स्टूडेंट और नौजवान को यह बात समझनी चाहिए की नशा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और इसके सेवन से असमय बुढ़ापा आता है | यदि आप इन चीजों से परहेज करते है तो आप बहुत समय तक जवान रह सकते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर