Category Archives:  Spiritual

यह 5 चमत्कारी वस्तुए करती है माँ लक्ष्मी को अपनी ओर आकर्षित | जानिए..

Jan 20 2019

Posted By:  Sandeep

माँ लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है | ऐसी मान्यता है की यदि किसी व्यक्ति को अपनी गरीबी से छुटकारा पाना है तो उसे माता लक्ष्मी को अपने घर की ओर आकर्षित करना होगा | आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे है जिससे माता लक्ष्मी आपकी ओर आकर्षित होती है | आईये इसे जानते है...


मोती शंख 
यह शंख एक बहुत ही दुर्लभ प्रजाति का शंख माना जाता है | शास्त्रों में ऐसा कहा गया है की यह शंख बहुत ही चमत्कारी होता है | यह दिखने में बहुत सुंदर होता है | इसे घर में रखने से धन-संपत्ति बढऩे लगती है और परिवार वालों के बीच सामंजस्य बना रहता है | इसलिए इसे अपने घर में अवश्य लेकर आये |  

चरण पादुकाएं 
मां लक्ष्मी की चांदी से निर्मित चरण पादुकाएं उस स्थान पर रखी होनी चाहिए, जिससे इसकी दिशा धन स्थान की ओर जाती रहे | इसका अर्थ है लक्ष्मी सदैव आपके धन स्थान में ही निवास करें | धन प्राप्ति का यह अति उत्तम उपाय है | लेकिन ध्यान रहे की चांदी की धातु से ही बनी पादुकाएं ही रखे | अन्य धातु का उपयोग वर्जित है |



कमल गट्टा
कमल गट्टा, कमल से निकलने वाला एक प्रकार का बीज है | यह हम जानते है की मां लक्ष्मी कमल पर ही विराजमान होती हैं | इसलिए इस बीज को बहुत ही चमत्कारी माना जाता है | इसे घर के पूजन स्थान पर रखना चाहिए | इससे भी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आपके घर की ओर आकर्षित होती है |

नारियल 
नारियल को श्रीफल भी कहते हैं यानी देवी लक्ष्मी का फल | ऐसा कहा जाता है की इस फल को स्वयं भगवान विष्णु ने माता लक्ष्मी को उपहार स्वरुप दिया था | इसलिए वह इस फल से अत्यधिक स्नेह करती है | इसकी विधि-विधान से पूजा कर लाल कपड़े में बांधकर ऐसे स्थान पर रखना चाहिए जहां किसी की नजर इस पर न पड़े | इस उपाय से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती हैं |


कुबेर प्रतिमा 
भगवान कुबेर यक्ष व गंधर्वों के स्वामी हैं | इसके अतिरिक्त उन्हें धन का देवता भी कहा जाता है | यही समस्त संसार के धन की रक्षा करते हैं | इनकी प्रतिमा घर की उत्तर दिशा में रखनी चाहिए | इस बात का विशेष ध्यान रखें कि जहां इनकी प्रतिमा रखे वहां की साफ-सफाई रोज की जाए | जिस समय महिलाओ का मासिक चक्र हो, उस दिन महिलाये इस प्रतिमा को भूलकर भी हाथ ना लगाये |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर