Category Archives:  Spiritual

भारत का ये मंदिर रावण की लंका से नहीं है कम | इसी के कारण देश आज भी है सोने की चिड़िया...

Jan 23 2019

Posted By:  Sandeep

भारत को प्राचीन समय में सोने की चिड़िया कहा जाता था | ऐसा कहा जाता है की पुराने समय में दक्षिणी भारत में जितना सोना था वह पुरे विश्व में संभवतः ही कहीं हो | यहाँ तक की रावण की विशाल सोने की लंका भी दक्षिण भारत में ही थी | आज हम आपको भारत के उस विशाल मंदिर के बारे में बताने जा रहे है जो इस सदी में भी रावण की सोने की लंका के समान दिखाई देता है | जिसे बनाने के लिए करोडो रूपये खर्च किये गए है | आईये इसके बारे में जानते है...  


भारत के दक्षिणी राज्य तमिलनाडु के जिले वेल्लोर में एक भव्य महालक्ष्मी का मंदिर स्थित है | इस मंदिर को श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर और मलाईकोडी मंदिर के नाम से जाना जाता है | यह भारत की प्रसिद्ध आध्यात्मिक जगह है | यहाँ बड़े उत्साह के साथ माँ लक्ष्मी की पूजा की जाती है | 

इस मंदिर के निर्माण में 300 करोड़ रूपये खर्च किये गए है और इसमें 15 हजार किलो सोना लगा हुआ है | यह पुरे विश्व का इकलौता ऐसा मंदिर  है जिसके अंदर और बाहर इतनी भारी मात्रा में सोना लगाया गया है | इस मंदिर की भव्यता का आनंद हर कोई व्यक्ति ले सकता है इसे देखने के लिए हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई कोई भी जा सकता है | 



जब प्रातःकाल में भगवान सूर्य का प्रकाश इस पर गिरता है तो यह काफी प्रकाशमान दिखाई पड़ता है | इसे देखने पर ऐसा लगता है की मानो शेषनाग की मणि प्रकाशमान हो रही हो | इसकी खूबसूरती का आनंद दिन में ही नहीं बल्कि रात्रि मे भी लिया जा सकता है | यह चन्द्रमा की रोशनी में बहुत सूंदर दिखाई पड़ता है |

यह भारत का ऐसा मंदिर में जिसमे तिरंगा झंडा फहराया जाता है | इसे देखने के लिए डॉ एपीजे अब्दुल कलाम आजाद और पूर्व गवर्नर डॉ सुरजीत सिंह बरनाला जैसे महापुरुष जा चुके है | इसे देखने के लिए भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर भारत के लेग स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अवश्विन तक जा चुके है |


विश्व प्रसिद्ध सोने से बना हुआ और स्वयं माता लक्ष्मी की मूर्ति 70 किलो सोने से निर्मित ऐसा विश्व में एकमात्र मंदिर है | ऐसा कहा जाता है की इस मंदिर का निर्माण श्री शक्ति अम्मा के निर्देश पर हुआ था | भव्य मंदिर को देखने एक लिए विश्व के कोने-कोने से श्रध्ध्दालु आते है और इस मंदिर की खूबसूरती का आनंद लेते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर