Category Archives:  Spiritual

अचानक आधी रात में खुलती है यदि नींद, तो मत कीजिए नजरअंदाज | ईश्वर देते है ये संकेत...

Jan 25 2019

Posted By:  Sandeep

हर किसी व्यक्ति को अपनी नींद बहुत ही प्यारी होती है | किसी गरीब व्यक्ति से लेकर बंगलो में रहने वाला हर व्यक्ति ये चाहता है की उसे रात में बेहतर नींद मिले | लेकिन कई बार रात में हमारी अचानक नींद खुल जाती है जिसके बाद हम काफी देर तक सो नहीं पाते है | इससे मानसिक तनाव उत्पन्न होता है | आपको जानकर हैरानी होगी की आधी रात में नींद अक्समात ही नहीं खुलती है इसके पीछे बहुत बड़ा रहस्य छिपा हुआ है | जिन व्यक्तियों की आधी रात में नींद खुलती है उनके लिए भगवान कुछ संकेत देते है |  


9 से 11 के बीच 
हर व्यक्ति को इन दो घंटो के बीच नींद आना शुरू हो जाती है | लेकिन यदि किसी व्यक्ति इन घंटो के बीच नींद नहीं आती है तो इसका अर्थ है की वह किसी मानसिक दबाव में है | वह किसी चिंता में डूबा है | इस समस्या से उभरने के लिए व्यक्ति नींद की गोलियां खाना शुरू कर देता है | जिससे मानसिक तनाव और अधिक होता है | यदि आप इस समस्या से उभरना चाहते है तो घर एक आसपास ख़ुशी का माहौल बनाये रखे |

11 से 1 के बीच 
इस समय आपकी नींद खुलने का अर्थ आपकी मानसिक स्थिति को दर्शाता है | इससे ये ज्ञात होता है की आप काफी भावुक व्यक्ति है | अपने आप को स्वीकार करे और नियमित पवित्र मंत्रो का जाप करे | इसके अतिरिक्त आपको अपना स्वभाव शांत रखना होगा और दुसरो को माफ़ करने की आदत डालनी होगी |



1 से 3 के बीच 
यदि इस समय आपकी नींद खुलती है तो इससे आपकी शारीरिक कमजोरी के बारे में पता चलता है | इससे बचने के लिए आपको ठंडा पानी पिने की आवश्यकता है | इसके अतिरिक्त अपने गुस्से को नियंत्रित रखने की भी आवश्यकता है | क्योंकि अधिक गुस्से से स्ट्रेस की स्थिति उत्पन्न हो रही है | प्रतिदिन व्यायाम शुरू करे और ईश्वर की पूजा करना शुरू करे |

3 से 5 के बीच 
यदि इस समय आपकी नींद खुलती है तो नेगेटिव एनर्जी आपके संपर्क में आती है | इससे बचने के लिए आपको ईश्वर की शरण लेनी चाहिए और रात्रि में धारधार वस्तु अपने तकिये की नीचे रखकर सोना चाहिए | इसके अतिरिक्त ये भी संभव है की आपको लंग्स में कुछ समस्या हो | इसके लिए अच्छे विशेषज्ञ से सलाह भी लेवे |


5 से 7 के बीच 
यदि इस समय आपकी नींद नहीं लगती है या अचानक नींद खुल जाती है तो ये आदत दर्शाती है की आप इमोशनली बहुत ही कमजोर है | इस समय एनर्जी का फ्लो बहुत ही अधिक होता है | इससे बचने का सिर्फ एक ही उपाय है और वो ये है की आपको स्ट्रैचिंग और एक्सरसाइज को अपने जीवन में उतारना होगा | इस समय आप सबसे ज्यादा एक्टिव हो सकते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर