Category Archives:  Spiritual

आप भी करना चाहते है माता लक्ष्मी को प्रसन्न, ये करे उपाय | कुछ ही दिनों में हो जाएंगे मालामाल...

Jan 25 2019

Posted By:  Sandeep

हर व्यक्ति को अपनी आजीविका चलाने के लिए धन की आवश्यकता होती है | लेकिन कई बार बहुत मेहनत करने के बावजूद भी घर में धन की पूर्ति नहीं हो पाती है | आज हम आपको वे उपाय बताने जा रहे है जिन्हे यदि आप नियमित रूप से करते है तो आपके घर पर माता लक्ष्मी मेहरबान हो जायेगी | आईये इन उपायों को जाने...   


तुलसी के पत्ते ना तोड़े 
दोस्तों माँ तुलसी की पूजा भगवान विष्णु से भी पहले की जाती है | यदि कोई व्यक्ति संध्यावंदन के समय तुलसी के पत्तो को छूता है तो माता लक्ष्मी उससे रुष्ट हो जाती है | अनुश्रुतियों के अनुसार माता तुलसी ही माँ लक्ष्मी का अवतार है | इसलिए इनकी पूजा करना भगवान विष्णु की पूजा करने के समान है |

शाम के समय ना सोये 
शाम के समय कभी भी नहीं सोना चाहिए | इससे आलस बढ़ता है और शरीर में बिमारियों का प्रवेश भी होता है | अगर आप बीमार है, गर्भवती है, या बुजुर्ग है तो स्थिति अलग है लेकिन अगर स्वस्थ आदमी शाम के समय सोता है तो उसे आलसी बनाएगा। जिसका प्रभाव आपके भविष्य पर पड़ेगा |



झाड़ू ना लगाये
जो लोग विद्वान है वे इस चीज को भली-भांति जानते है की जब भगवान सूर्य अस्ताचल की और बाद रहे हो उस समय झाड़ू नहीं लगनी चाहिए | इससे माता लक्ष्मी रुष्ट होकर चली जाती है | झाड़ू लगाने का सही समय प्रातःकाल से पहले का बताया जाता है | इसलिए हिन्दू धर्म के अनुसार संध्या के समय झाड़ू नहीं लगानी चाहिए |

नारी का सम्मान 
दुनिया में अनेक धर्म के लोग रहते है | लेकिन इनमे से हिन्दू धर्म ही एकमात्र ऐसा धर्म है जहाँ नारी की पूजा की जाती है | हिन्दू धर्म में नारी का बहुत महत्त्व है यहाँ नारी की पूजा ईश्वर के रूप में की जाती है | जिस घर में नारी का सम्मान किया जाता है और उन्हें प्रेम से रखा जाता है उस घर को देवताओ का निवास स्थान बताया गया है | ऐसे घरो में कभी भी धन की हानि नहीं होती है और माता लक्ष्मी भी मेहरबान रहती है |


सहवास से बचे 
प्रातःकाल जब भगवान सूर्य की किरणे धरती पर आ रही होती है उस समय सभी चराचर जीव अपने कर्म में लीन होने लगते है | इस समय को ब्रह्मा मुहूर्त कहा गया है | यदि इस समय कोई व्यक्ति धर्म-कर्म के कार्य करता है तो उसके लिए शुभ है | लेकिन यदि वह सहवास के बारे में सोचता भी है तो पाप का भागी बनता है | इसलिए प्रातःकाल और संध्याकाळ में सहवास से बचना चाहिए | शास्त्रों में इसे विस्तार से समझाया गया है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर