Category Archives:  Spiritual

मोरपंख को इस स्थिति में रखने से होती है माँ लक्ष्मी की कृपा | जानिए...

Jan 26 2019

Posted By:  Sandeep

हिन्दू धर्म में मोरपंख का बहुत बड़ा महत्त्व होता है | भगवान कृष्ण को भी मोरपंख बहुत पसंद था | इसलिए वह मोरपंख अपने मुकुट पर धारण करके रखते थे | मोरपंख से कीट पतंगे तो दूर होते ही है | लेकिन इसके साथ नकारात्मक शक्तियां भी दूर रहती है | यदि आप इस मोरपंख को अपने घर में रखते है तो माँ लक्ष्मी की कृपा पा सकते है | आईये जानते है की मोरपंख को अपने घर में रखने से कौन-कौन से लाभ हो सकते है |  


धन का लाभ 
यदि आपके घर में अधिक मेहनत करने पर भी पैसा नहीं रुक रहा है तो आप एक मोरपंख अपने घर में रख दीजिए | इससे घर में धन की बरकत होना शुरू हो जायेगी | इसके अलावा परिवार और दोस्तों के बीच सम्बन्ध भी अच्छे होंगे | लेकिन इसे पूजा करने के स्थान पर ही रखा जाना चाहिए |

राहु दोष समाप्त 
जिस व्यक्ति की कुंडली में राहु दोष होता है | वह व्यक्ति जीवन में कभी खुश नहीं रहता है | यदि आपके घर में शारीरिक परेशानियों के साथ-साथ धन की भी विपदा है तो संभवतः आपकी कुंडली में राहु दोष है | इसके लिए आपको एक ताबीज में मोरपंख बांधकर दाहिने हाथ में पहनना है | इससे राहु दोष ख़त्म हो जायेगा | 



तनाव दूर करे 
अक्सर पति-पत्नियों के बीच झगडे होते रहते है | लेकिन यदि आप एक मोर पंख अपने बैडरूम के पूर्व या दक्षिण पूर्व में रखते है तो आपके वैवाहिक जीवन में सुधार हो जायेगा | ऐसा करने से आपके सम्बन्ध अच्छे हो जाएंगे |

एकाग्रता 
यदि आपके घर में कोई बच्चा है और वह पढ़ाई नहीं कर रहा है तो सम्भवता उसका पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है | इसके लिए आवश्यक है की एक मोरपंख उसके कमरे में रख दे | इससे स्मरण शक्ति तेज होती है तो विद्यार्थी का पढ़ाई में मन भी लगता है | 


बिज़नेस 
आप किसी तरह का बिज़नेस करते है और उसमे कुछ दिनों से हानि हो रही है तो आप दुकान की पूर्व दिशा में मोरपंख रख दीजिए | इसके अतिरिक्त चांदी या स्टील के कलश में जल भरकर भी रख दीजिए | इससे बिज़नेस अच्छा चलेगा और माँ लक्ष्मी की कृपा भी बनेगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर