Category Archives:  Spiritual

सोते समय अपने पास भूलकर भी ना रखे ये चीजे, हो सकते है कंगाल | जाने...

Jan 26 2019

Posted By:  Sandeep

शास्त्रों में प्रत्येक वस्तु की एक विशेष जगह बताई गयी है | यदि व्यक्ति इन चीजों का ध्यान रखता है तो घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है | सोना जीवन का एक महत्वर्ण अंग है | जब व्यक्ति सारा दिन काम करने के पश्चात् रात्रि में विश्राम करता है तो अगले दिन व्यक्ति पुनः ऊर्जावान हो उठता है | लेकिन यदि हमें नींद अच्छी ना आये तो मानसिक दबाव तो बनता ही है लेकिन साथ ही घर में आर्थिक परेशानी भी होती है | आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे है जिन्हे सोते समय अपने पास नहीं रखना चाहिए | आईये इन्हे जानते है...


डरावनी तस्वीरें  
कभी भी अपने शयनकक्ष में डरावनी तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए | कुछ व्यक्ति अपने कक्ष में जंगली जानवरो, स्त्रियों और भूतो की तस्वीरें लगा देते है | जब प्रातः काल हमारी नजर इन तस्वीरों पर पड़ती है तो मस्तिष्क में नकारात्मकता आती है | इससे मन बैचैन और क्रोध की भावना उत्पन्न होती है |

जूते या चप्पल 
कुछ व्यक्ति ऐसे होते है जो देर रात पार्टियों से लौटते है और बिना जूते उतारे ही सो जाते है | इससे मस्तिष्क में बुरे खयाल आते है और घर की आर्थिक स्थिति पर भी बुरा फर्क पड़ता है | इसलिए किसी भी स्थित में जूते पहनकर विश्राम ना करे | 



घडी या मोबाइल 
ट्रैफिक की रेड लाइट से लेकर मोबाइल तक सभी बेकार की चीजे हमे व्यर्थ का तनाव देती है | इसलिए इन्हे अपने साथ लेकर ना सोये | दिन भर की भागदौड़ के बाद व्यक्ति को एक अच्छी नींद की आवश्यकता होती है | लेकिन मोबाइल, इंटरनेट जैसी चीजों पर व्यक्ति का ध्यान भटकता है | इसलिए हमे इन चीजों को दूर रखकर सोना चाहिए |


किताबे 
कुछ स्ट्रूडेन्ट्स की आदत होती है की वे कुछ चीजे जैसे किताब और अख़बार अपने सिरहाने लेकर सोते है | इससे उनके मस्तिष्क पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है | इससे मन चिड़चिड़ा और काल्पनिक बन जाता है | इसलिए कभी भी इन अवांछित वस्तुओ को अपने तकिये के पास रखकर ना सोये | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर