Category Archives:  Spiritual

अमरनाथ और केदारनाथ से भी पवित्र है शिवजी का ये तीर्थस्थल | लेकिन जो भी जाता है लौटकर नहीं आता...

Jan 27 2019

Posted By:  Sandeep

"सत्यम शिवम् सुंदरम" इसका अर्थ है ईश्वर सत्य है, सत्य ही शिव है और शिव ही सुन्दर है | इस ब्रह्माण्ड के कण-कण में भगवान शिव विराजमान है | जब भी हम भगवान शिव के तीर्थस्थलों के बारे में बात करते है तो हमारे दिमाग में अमरनाथ और केदारनाथ का ध्यान आता है | लेकिन आज हम आपको भगवान शिव के उस पवित्र स्थल के बारे में बताने जा रहे है जिसके दर्शन करने के लिए यदि कोई व्यक्ति जाता है तो कभी भी वापस नहीं लौटता है |  


यह पवित्र स्थल भारत के राज्य जम्मू कश्मीर के रया जिले में शिवखोड़ी गुफा के रूप में स्थित है | ऐसा कहा जाता है की इस गुफा को स्वयं भगवान शिव ने बनाया था | इस गुफा में 4 फिट लम्बा एक शिवलिंग स्थित है | इस गुफा की लम्बाई 150 मीटर है और इस गुफा का दूसरा छोर अमरनाथ गुफा में जाकर घुलता है |

इसके बारे में कहा जाता है की इसमें भगवान शिव स्वयं विराजमान है | इस गुफा में सबसे हैरान करने वाली बात ये है इसमें प्राकृतिक रूप से एक एक पवित्र जल की धारा निकलती है | यहाँ शिवलिंग के अतिरिक्त कुछ पिण्डियां भी विद्यमान है इन पिण्डियों को माता पार्वती, भगवान गणेश और कार्तिकेय के रूप में पूजा जाता है | 



हिन्दू मान्यताओं के अनुसार इस गुफा में राक्षसों के राजा भस्मासुर ने घोर तपस्या की थी | इस तपस्या से खुश होकर भगवान शिव ने उसे अजय होने का वरदान दिया था | इसका लाभ उठाते हुए भस्मासुर ने स्वयं भगवान शिव को युद्ध के ललकार दिया | युद्ध में अजय होने के कारण भगवान शिव उसे परास्त नहीं कर सकते थे | इसलिए वे इस स्थान पर चले आये और उन्होंने यहाँ एक गुफा का निर्माण कर दिया | जिस कारण इसका नाम शिवखोड़ी पड़ा |


ऐसा कहा जाता है कुछ ही समय बाद भस्मासुर ने भगवान शिव को खोज लिया और उसने भगवान शिव को देख लिया | लेकिन भगवान शिव उस समय मोहिनी रूप धारण किये हुए थे | इसलिए उन्होंने भस्मासुर को अपने सौन्दर्य के जाल में फसा लिया और उसका अंत कर दिया | इस गुफा का एक सिरा अमरनाथ में खुलता है जबकि दूसरा सिरा दिखाई नहीं देता है | इसलिए जो कोई भी व्यक्ति इन पिण्डियों के दर्शन करने के उपरांत इस गफा में आगे की ओर बढ़ता है वह कभी भी लौटकर नहीं आता है | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर