Category Archives:  LifeStyle

सांप और नेवले की लड़ाई में क्यों जहर का असर नहीं होता है नेवले पर ? जानिए वजह...

Jan 28 2019

Posted By:  Sandeep

आपने कई फिल्मो में सांप और नेवले की लड़ाई देखी होगी | अक्सर ये देखा जाता है की सांप और नेवले की लड़ाई में हमेशा सांप ही मरता है | लेकिन नेवले को कुछ भी नहीं होता है | काफी लोगो को इसके बारे में वहम है की जिस सांप के जहर से हाथी तक मर जाता है उससे नेवला क्यों नहीं मरता है | सांप का एक वार ही लोगो को मौत की नींद सुलाने के लिए काफी है | आज हम आपके सामने इसकी वास्तविक सच्चाई बताने जा रहे है |  


नेवले को सांप का जानी-दुश्मन कहा जाता है | अक्सर देखा जाता है की जब भी सांप और नेवले के बीच लड़ाई होती है तो हमेशा सांप ही हारता है | कुछ लोगो का इसके बारे में कहना है की जब भी इन दो जीवो के बीच लड़ाई होती है तो सांप नेवले को नहीं डस पाता है इसलिए सांप इस लड़ाई में हार जाता है | लेकिन बता दें की ये सब मिथ्या है |

वैज्ञानिको का कहना है की सांप और नेवले के बीच काफी भयानक लड़ाई होती है | सांप काफी गुस्सैल स्वभाव का जीव है | ये नेवले पर एक बार नहीं बल्कि अनेक बार अपने नुकीले दांतो से डसता है | जिससे सांप का काफी जहर उसकी त्वचा में चला जाता है | लेकिन सांप की त्वचा पर एसिड लोक्लीन रिफ्लेक्स होता है | जो सांप के जहर से उसे प्रतिरक्षित करता है | 



इसके अलावा सांप का DNA विशिष्ट होता है | इसके DNA में अल्फ़ा और बीटा जैसे ब्लॉकर्स होते है जो सांप के जहर के साथ क्रिया नहीं करते है | जिससे सांप का जहर नेवले की त्वचा में प्रवेश करने पर भी निष्प्रभावी हो जाता है | यही कारण है की सदियों से आज तक नेवले और सांप के युद्ध में हमेशा नेवले की ही जीत हुई है |


जबकि भारत में ये दंतकथा हमेशा से ही चली आ रही है की हनुमान जी को जब संजीविनी बूटी का पता लगा था तो उस समय नेवला भी उन्हें संजीविनी बूटी लेता हुआ देख रहा था | इस वजह से जब भी सांप नेवले को डसता है तो वह संजीविनी बूटी खा लेता है जिससे सांप का जहर प्रभावहीन हो जाता है | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर