Category Archives:  Spiritual

बुरा समय आने से पहले भगवान देते है ये 5 संकेत, मत कीजिए नजरअंदाज | जानिए...

Jan 28 2019

Posted By:  Sandeep

जीवन के सुख और दुःख दो पहलु है | जो व्यक्ति इनसे घबराकर भागता है उसकी देवता भी निंदा करते है | भगवान कृष्ण ने गीता में कहा है की जो व्यक्ति सुख और दुःख से बिना विचलित हुए ही उन्हें सह जाए वही स्थिर प्रज्ञ है और उसे ही वास्तविक मानव कहा जाता है | लेकिन जब भी व्यक्ति के जीवन में बुरा समय आता है तो भगवान पहले व्यक्ति को चेतावनी अवश्य देते है | लेकिन अक्सर लोग भगवान के संकेतो को समझ नहीं पाते है | आईये इन्हे विस्तार से जानते है....


अंग फड़कना  
हिन्दू धर्म के अनुसार यदि महिलाओ का दायाँ भाग और पुरुषों का यदि बायां भाग फडकता है तो उसके लिए ये शुभ संकेत नहीं है | उदाहरण के लिए आँख, गाल, हाथ इनमे सम्मिलित है | क्योंकि शास्त्रों के अनुसार भगवान ऐसे समय में व्यक्ति को संकेत देते है की आपके साथ कुछ बुरा होने वाला है | ऐसे समय में भगवान के मंदिर जाकर उनसे प्रार्थना करनी चाहिए |

छिपकली 
हिन्दू धर्म में छिपकली के दो रूप बताये गए है | एक तो शुभ और दूसरी अशुभ | यदि आपको दो छिपकली लड़ती हुई नजर आती है और अचानक वह गायब हो जाती है तो समझ जाये की आपका बुरा समय आने वाला है | इस समय में हनुमान जी का हर मंगलवार पाठ करे | 



जल 
यदि आपको सपने में आग दिख जाती है तो ये शुभ संकेत है | लेकिन यदि आपको जल दिख जाता है तो समझे की अब आने वाला समय सबसे बुरा है | इस स्थिति में शरीर से लेकर धन तक हानि हो सकती है | वैसे तो विधि के विधान तो कोई बदल नहीं सकता है | लेकिन यदि श्रीमद्भागवत गीता का घर में पाठ करवाया जाये तो कुछ परेशानियां कम हो सकती है |

स्त्री का सपने में दिखना 
हमारे शास्त्रों में रात्रि के समय आने वाले सपनो के बारे में बहुत बताया गया है | ऐसा कहा जाता है की यदि रात्रि की अंतिम प्रहर को कोई सपना आता है तो वह अवश्य ही पूरा होता है | यदि सपने में किसी गाय के दर्शन होते है तो समझे देवी देवताओ की कृपा आप पर होने वाली है | लेकिन यदि आपको कोई स्त्री दिखाई देती है तो समझे की आप किसी घोर विपत्ति में फसने वाले है |


काले रंग की बिल्ली 
हिन्दू धर्म ग्रंथो के अनुसार काली बिल्ली यदि किसी व्यक्ति के सपनो में आती है तो बहुत ही अशुभ होती है | यदि आप ऐसा कभी स्वप्न देखे जिसमे कोई काली बिल्ली आपको घूर कर देख रही हो तो समझ जाए की आपको बुरा भाग्य और किसमत घूर कर देख रही है | इस समस्या से निवारण का ईश्वर की पूजा ही एकमात्र उपाय है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर