Category Archives:  LifeStyle

करोड़ो में बिकता है दुनिया का सबसे महंगा गुलाब, जानिए इसके बारे में...

Feb 07 2019

Posted By:  Deepak


आज से वैलेंटाइन वीक शुरू हो गया है जो 14 फरवरी वैलेंटाइन डे तक चलने वाला है | ऐसे में आज हम आपको रोज़ डे से जुड़े कुछ बेहद ही खास फैक्ट्स बताने जा रहे हैं जिसे सुनने के बाद आप हैरान रह जाएंगे |

1.  लाल गुलाब को प्यार के प्रतीक के तौर पर माना जाता है | इंग्लिश कवि और लेखक शेक्सपियर ने भी अपनी प्यार की कविताओं में लाल गुलाब का जिक्र किया है | इसके आलावा अनेक कहानियों व कविताओं में भी लाल गुलाब को लव और रोमांस का प्रतीक बताया गया है |  शेक्सपियर की लिखी एक कहानी में क्लियोपेट्रा की महारानी ने अपने प्रेमी एंटनी के प्यार को पाने के लिए लाल गुबाल का कार्पेट बनवाया था |

2. 14वीं शताब्दी के बाद से रोम में सेंट वैलेंटाइन चर्चा में आया, तब से प्यार के इज़हार के लिए लाल गुलाब को लिया जाने लगा |



3. दुनिया में सबसे महंगा गुलाब जिसका नाम जूलिअट रोज है, कहते हैं इसकी कीमत करोड़ों में होती है और असल में इसे गुलाब की ब्रीडिंग करने वाले मशहूर फ्लॉवरिस्ट डेविड ऑस्टिन ने कई गुलाबों से मिलाकर बनाया गया था |

4. अपने अक्सर काले रंग का गुलाब भी देखा होगा लेकिन वो केवल तस्वीरो में ही देखा होगा क्योकी असल में काले रंग का गुलाब नहीं होता है | अगर आपको रीयल में कही दिख भी जाये तो समज जाना की ये अप्राकृतिक तौर पर बनाया गया है | 

5. रोज़ डे पर कुछ कपल्स एक-दूसरे को रोज़ परफ्यूम देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं एक ग्राम गुलाब के तेल के लिए 2 हजार गुलाब जरुरी माने जाते हैं.

6. गुलाब के फूल पर अभी तक लगभग 4 हज़ार से ज्यादा गाने बनाए जा चुके हैं जो आप सभी ने सुने ही होंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर