Category Archives:  Spiritual

राशिफल 8 फरवरी 2019 :शुक्रदेव चमकाएंगे इन राशियों की भाग्य, जानें अपना भी भविष्य..

Feb 07 2019

Posted By:  Anil

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 8 फरवरी 2019 का राशिफल क्या कहता है |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज का दिन उत्कृष्ट परिणामदायक है | व्यवसाय विस्तार की योजना संभव है, आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी | आप अपने समर्पण और कड़ी मेहनत से दूसरों से आगे रहेंगे | पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण होगा और पारिवारिक सदस्यों के मध्य एकता रहेगी, आप खुश रहेंगे तथा आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
बदलती परिस्थितियों के कारण आज आप नई रणनीति चुन सकते है | आपकी छवि में निखार आएगा | आपका स्वास्थ्य संतोषजनक रहेगा लेकिन आपको पेट से संबंधित बीमारियों के लिए सावधानी बरतनी चाहिए | प्रियजनों के साथ लंबी दूरी की यात्रा लाभदायक होगी | आप में से कुछ के जीवन में प्रेम प्रवेश कर सकता है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आप में से कुछ को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है | आपके लिए किसी प्रियजन का स्वास्थ्य चिंता का कारण बना सकता है | आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा | शुभ स्वास्थ्य हेतु योग और ध्यान को अपने जीवन में अपनाएं |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो, |
आज आप जो कुछ भी करेंगें, उसमें आप उत्साही रहेंगें | आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है | नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की के आसार बन सकते है | आप एक मित्र के साथ फिर से जुड़ेंगे और यह पुरानी यादों को ताज़ा करेगा | आज के दिन आप अपच के शिकार हो सकतें है | 



सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
व्यावसायिक एवं आर्थिक परिवेश में आज कुछ के लिए विस्तार और लाभ के मार्ग प्रशस्त रहेंगें | छात्रों को शैक्षिक कौशल को बढ़ाने के अवसर मिलेंगे | जीवनसाथी के साथ आप कही बाहर घूमने जा सकतें है | संतान प्राप्ति एव संतान का विवाह संबंध पक्का होने से परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा |

कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज के दिन चल रही परियोजनाओं और कार्यों में बाधाएं संभव है | किसी भी बहस या टकराव से बचें | शुभचिंतकों और दोस्तों का समर्थन आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और आपको समय-समय पर अच्छी सलाह मिलेगी | स्वास्थ्य का मुद्दा अचानक उठ सकता है | शादीशुदा ज़िंदगी सामान्य रहेगी |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आप एक महत्वाकांक्षी योजना बना सकते है | राजनीति या सामाजिक कार्यों में शामिल लोगों को प्रतिष्ठा में वृद्धि देखने को मिलेगी, उन्हें अतिरिक्त जिम्मेदारी का वहन भी करना पड़ सकता है | नौकरी के सन्दर्भ में आप में से जो लोग बदलाव की तलाश कर रहे हैं, उन्हें नए अवसर प्राप्त होने की पूर्ण संभावना है | परिवार में उत्सव हो सकता है, प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
कार्य स्थल पर आपका सकरात्मक विकास होगा, आज के दिन आपका वित्तीय लाभ संभव है | परीक्षा के परिणाम आपके पक्ष में होंगे | पारिवारिक संबंध आनंददायक रहेंगें और परिवार में किसी के लिए पदोन्नति या बेहतरी के संकेत है | किसी धार्मिक स्थान पर जाने से आपको मानसिक शांति मिलेगी |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज अनुकूल ग्रह स्थिति आपकी बेहतरी और प्रगति के मार्ग को प्रशस्त करेगी | आप में से कुछ व्यावसायिक विस्तार की योजनाएं बनाएंगे और उन्हें लागू करने में भी सफल होंगे | प्रेमियों के मध्य निकटता बढ़ेगी और कुछ के विवाह संबंध भी पक्के हो सकतें है | कामकाज संबंधी यात्राएं लाभदायक रहेंगी | आज कुछ लोगो को जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
परीक्षा के माध्यम से उच्च अध्ययन के लिए प्रवेश पाने वाले व्यक्ति आज सफल होंगे | व्यवसायी लम्बे समय से चली आ रही जटिल समस्याओं का समाधान पाएंगे, आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा | अगर आप अविवाहित हैं, तो आपको शादी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकतें है | आपमें से कुछ को बुखार परेशान कर सकता है | 

कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आपके लिए घर की खरीद या नवीनीकरण का शुभ समय है | उच्च अध्ययन में प्रवेश के लिए परीक्षा या प्रतियोगिता के लिए उपस्थित होने वाले छात्रों को अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी | पारिवारिक सन्दर्भ में कुछ सामाजिक समारोहों का आयोजन हो सकता है | परिवार में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज खुशियों के साथ दिन की शुरूआत हो सकती है | नौकरीपेशा जातकों को तरक्की मिल सकती है, व्यापारी एवं व्यवसायियों के लिए व्यापार में बेहतरी संभव है | आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार और आय में वृद्धि के मजबूत संकेत है | आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ तीर्थ यात्रा पर जा सकते है | आप दान-धर्म के कामों में शामिल होंगे, आज शाम आप दोस्तों और शुभचिंतकों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे |


दोस्तों, यह था 8 फरवरी 2019 का राशिफल | इसे अपने दोस्तों के पास ज्यादा से ज्यादा शेयर करे | इसके साथ ही लाइक और कमेंट करना ना भूले | यदि हमारे इस राशिफल से कोई भी शख्स अपने दैनिक जीवन में आने वाली मुसीबतो से बच जाता है तो हमे बेहद खुशी होगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर