Category Archives:  LifeStyle

जानिये तांबे के बर्तन में पानी पीने के 10 बेहतरीन फायदें: सेहत के लिए है रामबाण..

Feb 08 2019

Posted By:  Anil

आयुर्वेद में तांबे के बर्तनों में भोजन खाना और पानी पीना अच्छा बताया गया है, और इसके फायदों को आज साइंस भी मानता है | तांबे के बर्तन में पानी रखने से यह प्राकृतिक तरीके से पानी को साफ करता है | यह पानी में मौजूद बैक्टीरिया, कीटाणु और फंगस को नष्ट कर देता है, जिससे पानी साफ हो जाता है और शरीर को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचता है | 


तांबे में महत्वपूर्ण ट्रेस मिनरल होते है, जो मानव स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते है | इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते है, जो विषैले पदार्थो को बेअसर करने में मदद करते है | तो आइए आपको तांबे के बर्तन में पानी पीने के महत्वपूर्ण फायदों के बारे में जानकारी देते है..

बैक्टीरिया से रक्षा करता है-
तांबा यानी कॉपर, सीधे तौर पर आपके शरीर में कॉपर की कमी को पूरा करता है और बीमारी पैदा करने वाले बैक्टीरिया से सुरक्षा देता है | तांबे के बर्तन में रखा पानी पूरी तरह से शुद्ध माना जाता है, यह सभी डायरिया, पीलिया, डिसेंट्री और अन्य प्रकार की बीमारियों को पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म कर देता है |

पेट की प्रॉब्लम्स से मिलेगी निजात-
पेट की सभी समस्याओं के लिए तांबे का पानी बेहद फायदेमंद होता है | प्रतिदिन इसका उपयोग करने से पेट दर्द, गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी परेशानियों से निजात मिलती है | यह खाने से आयरन को आसानी से सोख लेता है, जो एनीमिया से निपटने के लिए बेहद जरूरी है |



शरीर की सूजन करें कम-
तांबे में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते है, जो शरीर में दर्द, ऐंठन और सूजन की समस्या नहीं होने देते | ऑर्थराइटिस की समस्या से निपटने में भी तांबे का पानी फायदेमंद होता है |

कैंसर को रोकने में कारगर-
अमेरिकन कैंसर सोसायटी के अनुसार तांबे कैंसर की शुरुआत को रोकने में मदद करता है, और इसमें कैंसर विरोधी तत्व मौजूद होते है | शरीर की अंदरूनी सफाई के लिए तांबे का पानी कारगर होता है |

स्किन प्रॉब्लम्स को करें कम-
तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से स्किन से जुड़ी किसी तरह की समस्याएं नहीं होती | यह फोड़े, फुंसी, मुंहासे और त्वचा संबंधी अन्य रोगों को पनपने नहीं देता जिससे आपकी त्वचा साफ और चमकदार दिखाई देती है |

पाचनतंत्र करें बेहतर-
तांबे का पानी पाचनतंत्र को मजबूत कर बेहतर पाचन में सहायता करता है | रात के वक्त तांबे के बर्तन में पानी रखकर सुबह पीने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है |

बल्ड प्रेशर करें कंट्रोल-
यह दिल को स्वस्थ बनाए रखकर ब्लड प्रेशर को नियंत्रित कर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है | इसके अलावा यह हार्ट अटैक के खतरे को भी कम करता है | यह कफ की शिकायत को दूर करने में मदद करता है |

घावों को जल्दी भरना-
तांबे में एंटी-वायरल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते है, जो घावों को जल्दी भरने में मदद करते है | इसके साथ ही यह इम्यून सिस्टम को बूस्ट कर के नई कोशिकाओं के उत्पादन में मदद करता है | यह शरीर के अंदर होने वाले घावों को जल्दी भरने में मदद करता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर