Category Archives:  Entertainment

सलमान के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

Feb 09 2019

Posted By:  Deepak

बॉलीवुड से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है | कोरियोग्राफर और डांसर सलमान युसूफ खान पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है | मुंबई के ओशिवारा थाने में सलमान युसूफ खान के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज हुआ है। ओशिवारा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है |

सलमान के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली लड़की भी डांसर है लड़की ने अपनी रिपोर्ट में सलमान और उसके भाई के खिलाफ योन शोषण का आरोप लगाया है | पुलिस ने लड़की की शिकायत पर मामले की FIR दर्ज कर ली है तथा जांच में जुट गयी है |



पीड़ित लड़की ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया की सलमान ने उसे एक इवेंट में परफॉर्म करने के नाम पर ओशिवारा के कैफेटेरिया में बुलाया था और दुबई के बॉलीवुड पार्क में परफॉर्म करने की बात कही थी | इसके बाद सलमान उसे घर छोड़ने की बात कहकर अपनी गाड़ी ने बिठा लिया व उसके बाद वह उससे छेड़छाड़ करने लगा | इसके बाद पीड़िता ने ने सलमान की इस हरकत का काफी विरोध किया जिसके बाद पीड़िता गाड़ी से बाहर निकलने में कामयाब हो पायी |

ये भी पढ़े...
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर