Category Archives:  Spiritual

राशिफल 17 फरवरी 2019: सूर्यदेव इन 5 राशियों के सपने करेंगे साकार और इन्हें करना होगा थोड़ा इंतजार..जानिए

Feb 16 2019

Posted By:  Anil

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 17 फरवरी 2019 का राशिफल क्या कहता है | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आप कठिनाइयों को दूर करने और प्रगति की ओर बढ़ने में सक्षम रहेंगे | व्यावसायिक रूप से आपका आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा, आज के दिन आप वित्तीय लाभ प्राप्त कर सकते है | आज आप थोड़े लापरवाह मूड में हो सकते है | आपको संपत्ति के मामलों के साथ पारिवारिक संबंधों पर भी नजर रखनी चाहिए |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
पारिवारिक मामलों की उलझन और कार्यस्थल पर काम को लेकर चिंता, आज आपको गुस्सा दिला सकती है | आपके लिए धैर्य और आपने व्यवहार पर नियंत्रण रखना आवश्क है | बच्चों से संबंधित समस्याएं आपमें से कुछ के लिए तनाव का कारण हो सकती है | थकावट से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज ईमानदारी से किया गया कार्य आपको अतिरिक्त लाभ के रूप में अपने फल देगा | नए व्यापारिक अवसर खतरों से भरे होंगे, इसमें कुछ कानूनी पेंच भी आ सकता है | आज आप में से कुछ के जीवन में प्रेम दस्तक दे सकता है | आज आपका स्वास्थ्य शुभ रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो, |
आज आप अत्यधिक आशावादी न बनें और अत्यधिक सतर्क रहने का प्रयास करें | आर्थिक मामलों में आपको संयम बरतना चाहिए और कोई भी नई प्रतिबद्धता बनाने से पहले दो बार सोचना चाहिए | धन की रुकावट के परिणामस्वरूप परिवार में असंतोष हो सकता है |



सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए सुनहरा समय है | पारिवारिक जीवन शुभ है, मानसिक चिंता स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डाल सकती है | व्यावसायिक क्षेत्र में आप कड़ी मेहनत करेंगे | आपको धन संचित करने का सुन्दर अवसर प्राप्त होगा | परिवार और समाज के प्रति आप अपने दायित्व को समझनें का प्रयास करें |

कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
व्यर्थ की चीजों पर व्यय न करें | माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें, मित्रों की सहायता से आज कई काम बनेंगे | छात्र अपनी मेहनत से अवश्य सफल होंगे | जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा, आज का दिन स्त्रियों के लिए लाभदायक रहने वाला है | संतान से सुख प्राप्ति का योग नजर आ रहा है | सेहत की बेहतरी के लिए बाहर खाने से बचें |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
हड्डियों और किडनी से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे जातकों के लिए यह मुश्किल समय हो सकता है | वरिष्ठ नागरिकों को किसी भी प्रकार की भावनात्मक भागीदारी और लंबी यात्रा से बचना चाहिए | परिवार के सदस्यों के मध्य अशांति आपके लिए चिंता का विषय हो सकती है | सरकार या उच्च अधिकारियों से अच्छे समर्थन की उम्मीद न करें |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें | आर्थिक रूप से समय को अनुकूल कहा जाएगा, फिर भी खर्चे पर नियंत्रण रखना श्रेयकर रहेगा | समय-समय पर परिजनों का सहयोग मिलता रहेगा | कार्य क्षेत्र पर आपके समक्ष कुछ समस्याएं आ सकतीं है | सहकर्मियों से व्यवहार अच्छा रखें नहीं तो बेवजह झगड़े होंगे | स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज नियोजित कार्य करना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है | आप में से कुछ लोगों के लिए आर्थिक मसौदे फलदायी रहेंगे, आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए दिन शुभ है | नौकरीपेशा वाले जातकों का आज किसी बुजुर्ग महिला के साथ भी झगड़ा हो सकता है | पारिवारिक एव सामाजिक संबंध मजबूत होंगें और आप नए दोस्त भी बनाएंगे |
 
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपके लिए दिन कुछ खराब रह सकता है | फलस्वरूप, अपने कार्यों को सही ढंग से करने में आप स्वयं को थका हुआ महसूस कर सकते है | खान-पान पर संयम रखकर आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर रख सकते है | आप किसी दूर की यात्रा पर जा सकते है | कामों में सफ़लता मिलेगी, लाभ के अवसर मजबूत होंगे | पारिवारिक जीवन शुभ रहेगा |

कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
प्रियजनों के साथ समय बिताना आनंददायक रहेगा | भाई-बहनों की सामाजिक स्थिति में अप्रत्याशित और अचानक वृद्धि होगी | प्रेमी युगलों के लिए आज का दिन शुभ नहीं है, कुछ अनिष्ट घट सकता है | यह घटना आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज स्थिति कुछ खराब रह सकती है, स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है | फलस्वरूप, काम को सही ढंग से करने में आप स्वयं को थका हुआ महसूस कर सकते है | आप किसी दूर की यात्रा पर जा सकते है, कार्य में सफ़लता मिलेगी | आर्थिक लाभ के अवसर मजबूत होंगें | आपकी सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी, किन्तु घरेलू मामलों में सावधानी से काम लें |


दोस्तों, यह था 17 फरवरी 2019 का राशिफल | इसे अपने दोस्तों के पास ज्यादा से ज्यादा शेयर करे | इसके साथ ही लाइक और कमेंट करना ना भूले | यदि हमारे इस राशिफल से कोई भी शख्स अपने दैनिक जीवन में आने वाली मुसीबतो से बच जाता है तो हमे बेहद खुशी होगी | भगवान सूर्य सभी जीवो का कल्याण करने वाले है | यदि उन्हें प्रातःकाल जल अर्पित किया जाता है तो उनकी कृपा भक्तो पर बनी रहती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर