Category Archives:  Spiritual

राशिफल 18 फरवरी 2019, इन राशियों पर होगी भगवान भोलेनाथ की होगी कृपा | जानिये..

Feb 17 2019

Posted By:  Deepak

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 18 फरवरी 2019 का राशिफल क्या कहता है | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी | आत्मविस्वास में वृद्धि होगी | आप अपने निकट और प्रिय लोगों के साथ बाहर घूमने जा सकते है | विवाह सम्बन्धी चर्चा साकार हो सकती है |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
मेहमानो का आगमन होगा | विदेश में अपने व्यपार का विस्तार करे लाभ की प्राप्ति होगी | जमीन संबधी विवादों का निपटारा होगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
रुके कार्यों में गती आयेगी, स्वयं को अकेला महसूस करेंगे | न्यायालयीन फैसला आप के पक्ष में हो सकता है | वैवाहिक जीवन सुखमय होगा | समय अनुकूल है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो, |
माता पिता के स्वास्थ्य में लाभ रहेगा | अपने कार्यो के प्रति गंभीर रहे | पेट सम्बन्धी समस्या हो सकती है | समय अनुसार विचारो में बदलाव करे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
भूमि सम्बन्धी सौदे हो सकते है | पड़ोसियों से सम्बन्धो में सुधार होगा | धार्मिक कार्यो में अपना समय दे जिससे मनोभाव में परिवर्तन होगा | चले आ रहे कार्यो में रूकावट आ सकती है |



कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
नवीन कार्ययोजना में इच्छित लाभ की संभावना है | विवाद से दूर रहें | कार्य एवं व्यवसाय में सफलता के योग | कार्यक्षेत्र औए आर्थिक मामलों के लिए भी समय अच्छा है | लम्बी यात्राएं अधिक फायदेमंद नहीं रहेंगी |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
मन अनुरूप कार्य के न मिलने से उदास रहेंगे | किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क से कार्य में गति आयेगी | पारिवारिक मनमुटाव हो सकता है | समय रहते धन संचय कर लें |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आर्थिक उन्नति के लिये यह समय उतम रहेगा | आपको भाग्य का सहयोग मिलना आरम्भ हो जायेगा | विदेश से सम्बंधित सभी योजनाएं आपको लाभ देंगी |  इस समय आप बचत करने को लेकर चिंतित रह सकते हैं |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
कार्यस्थल पर कोई बड़ी घटना के अवसर है | अपनों से धोखा मिलने की सम्भावनाये है | कर्ज सम्बन्धी समस्या हो सकती है | 

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
मनोरंजन का वक्त नहीं है, अपना ध्यान अपने करियर पर दें | व्यस्ता के चलते आज भी कार्य पूर्ण नहीं हो पायेंगे | लाभकारी अवसर आज मिल सकते है | वाहन सुख संभव है |

कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
व्यवहार को सहज बनाये रखे | जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा | सोने चांदी के व्यापार से जुड़े लोगो को आर्थिक लाभ होगा | यात्रा का योग है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे | नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं | मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे | आय में वृद्धि होगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर