Category Archives:  Spiritual

राशिफल 23 फरवरी 2019: इन 7 राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान, जानें बाकी क्यों रहें सावधान..

Feb 22 2019

Posted By:  Anil

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 23 फरवरी 2019 का राशिफल क्या कहता है | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
कमाई में वृद्धि होगी और पैसे कमाने के और जरिए भी बनेंगे | आपके भाई-बहन से भी आपको फ़ायदे मिल सकते है | आपको अपने काम की वज़ह से अपने घर से दूर भी रहना पड़ सकता है | प्रेम प्रसंगों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है, परिवार को लेकर आप कुछ भावुक हो सकतें है | विवाह या सगाई की बात करने के लिए समय अनुकूल है | किसी भी मामले में जिद करने से बचें |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आपको कुछ चीज़े आपको परेशान कर सकती हैं, लेकिन आपको हिम्मत के साथ उनका सामना करना होगा | अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करके रखना होगा | आपको अपने पिता और जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है | आपसी नाराज़गी न बढ़ाएं, अपने शब्दों पर ध्यान रखें और गुस्सा करने से बचें | प्रेम संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखें I सुखद यात्रा के उत्तम योग बन रहें है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
जीवनसाथी की ख़राब सेहत की वजह से घर में ख़ुशियों की कमी आएगी | स्वभाव में चिड़चिड़ापन महसूस करेंगे, लेकिन आपको शांत और संयम रखने की ज़रूरत है | आपको दफ़्तर में आपके सहयोगियों का सहयोग मिलेगा, वरिष्ठ आपके काम को सराहेंगे | वित्तीय फैसले लेने के लिए यह बहुत अच्छा वक़्त है | प्रेम प्रसंग के मामले में आज का दिन अनुकूलता लिए हुए है | आज आप धन व्यय कर जीवन का आनंद तलाशने की कोशिश में रहेंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो, |
आज आपको कई वित्तीय फ़ायदे हो सकते है, आप असीम दौलत के मालिक बन सकते है, आय के नए स्रोत बनेंगे | व्यावसायिक सदंर्भ में आज का दिन आपके लिए अच्छा है | परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन भाई-बहन के साथ आपका वाद-विवाद हो सकता है | दिन प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल तो है, लेकिन प्रेम को पाने के चक्कर में बेवकूफ़ बनने से बचें |



सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज किस्मत आपका भरपूर सहयोग देगी। आज आपका साहस और बुद्धि चरम पर है | आपकी सामाजिक लोक्रियता में वृद्धि होगी | घर में कोई धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा सकता है | आप परिवार के साथ अच्छा वक़्त बिताएंगे और उनके लिए खर्चा भी कर सकते है | वाहन या घर खरीदने के लिए यह सबसे उत्तम समय है | प्रेम संबंधों में संतुलन बनाए रखें और बहस करने से बचें |

कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
किस्मत आपके पक्ष में है, किन्तु वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और आग से बचाव करें | जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा | अगर किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहें हैं, तो ज्यादा मेहनत की जरूरत है अन्यथा परिणाम आपके पक्ष में नही आएगा | यदि मित्रों के साथ किसी यात्रा में जाना है तो जा सकते है, यात्रा काफ़ी सुखद रहने वाली है | प्रेम संबंधों में पारदर्शिता की आवश्यकता रहेगी |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपको दफ़्तर में कोई खुशखबरी मिल सकती है, प्रेमी जोड़ों के लिए अच्छा समय है, अपने प्रेम का आनंद लें | कुंवारे लोगों की ज़िन्दगी में भी कोई विशेष व्यक्ति आएगा, परिवार का भी सहयोग मिलेगा | कोई भी वित्तीय फ़ैसला लेने या शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले उस पर शांति से सोचें, आप में ऊर्जा का संचार रहेगा | अहंकार या क्रोध के कारण रिश्ते तनावपूर्ण रह सकते है | आपको काम और परिवार के बीच अच्छा संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है, आप ख़ुद को ऊर्जा से भरा हुए महसूस करेंगे | आपकी निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी | पारिवारिक जीवन में परेशानी आ सकती है, किन्तु अंत में सभी पुराने झगड़े निपट जाएंगे | दफ़्तर में सभी के साथ खुशी भरा माहौल बना कर रखें, विवादों से बचनें का प्रयास करें और अपने लक्ष्य की ओर ध्यान केंद्रित करें |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज का दिन आपको मिश्रित परिणाम देने वाला है, आप दूसरों पर अपने शब्दों से प्रभाव डालेंगे, लेकिन आपकी सेहत आपका सहयोग नही करेगी | मौसमी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं, अपना ध्यान रखें | जीवनसाथी के साथ कुछ वाद-विवाद हो सकता है | व्यावसायिक सन्दर्भ में कही दूर की यात्रा संभव है | क्रोध या आवेश को प्रेम के बीच न आने दें तो बेहतर रहेगा | 

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज का दिन आपके लिए अच्छे समाचारों से भरा हुआ है | आपको प्रयत्न करने से सफ़लता अवश्य मिलेगी | दफ़्तर में तारीफ़ होगी, नए काम और नौकरी बदलने के लिए अच्छा वक़्त है | नौकरी ढूंढ़ने वालों को अच्छा परिणाम मिलेगा | परिवार में खुशियां और सौभाग्य एक साथ दस्तक देगा | यदि आप विवाहित हैं तो इस समय आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा |

कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आपको जल्द ही घर में किसी नए सदस्य के आने के बारे में अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा | आपके जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में सुधार आएगा, घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है | अगर आप विदेश यात्रा के बारे में सोच रहे हैं तो यह उत्तम समय है | खर्चों में बढ़ोतरी होगी किन्तु आप पैसों की बर्बादी करने से बचे रहेंगें | आपमें से कुछ का स्वास्थ्य आज नरम-गरम रह सकता है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
परिवार और संतान से खुशियां प्राप्त होंगी, आप उनके साथ किसी मनोरंजक स्थल पर घूमने जा सकते है | आज आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी | अचानक से पैसों की बरसात हो सकती है, आमदनी के नए साधन बनेंगे या आपको कोई फ़ायदे की डील मिलेगी | प्रेम संबंधों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है, कोई आपको प्रपोज कर सकता है | अपच के कारण आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है | 


दोस्तों, यह था 23 फरवरी 2019 का राशिफल | इसे अपने दोस्तों के पास ज्यादा से ज्यादा शेयर करे | इसके साथ ही लाइक और कमेंट करना ना भूले | यदि हमारे इस राशिफल से कोई भी शख्स अपने दैनिक जीवन में आने वाली मुसीबतो से बच जाता है तो हमे बेहद खुशी होगी | शनिदेव को संसार का कर्मफल दाता कहा जाता है | जो व्यक्ति कर्म करता है उसी के अनुरूप उसे फल मिलता है | इसलिए मनुष्य को अच्छे कर्म ही करने चाहिए |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर