Category Archives:  LifeStyle

इस वजह से गुजरातियों के दांत होते है सब से ज्यादा मजबूत

Mar 03 2019

Posted By:  Deepak


भारत में सबसे ज्यादा दूध उत्पादन करने वाले शीर्ष राज्य की सूची में गुजरात शामिल है | गुजरात में काफी मात्रा में दूध का उत्पादन किया जाता है और इसका असर यहां लोगों के दांतों पर साफ तौर पर देखा जा सकता है | दरसल गुजरात के लोगो के दांतो में कैल्सियम की मात्रा अन्य राज्यों के लोगो से ज्यादा होती है | इसी कारण गुजरात के लोगो के दाँत काफी स्वस्थ और मजबूत होते हैं |

गुजरात फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी की रिसर्च में ये खुलासा किया गया है गुजरात के लोगो के दाँत अन्य राज्य के लोगो की तुलना में स्वस्थ और मजबूत होते हैं | शोध में ये बात सामने आई है की जो लोग दूध से बने उत्पादों का ज्यादा सेवन करते है उनके दांतो में कैल्सियम की मात्रा ज्यादा पायी जाती है | गुजरात में लोग दूध और इससे बने उत्पाद काफी पसंद करते हैं | छाछ, श्रीखंड, खीर और दूध उनकी डाइट का हिस्सा होता है | इसी कारण से उनके दांतों में कैल्शियम की मात्रा ज्यादा पाई गई है | यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर के अनुसार, गुजरातियों के दांतों में कैल्शियम की मात्रा 82% वही केरल के लोगों में 80% पाई गई | शोधकर्ताओं के अनुसार  2 प्रतिशत की अधिकता काफी मायने रखती है |इतना ही नहीं यह मात्रा केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र जैसे दक्षिण भारतीय राज्यों में रहने वाले लोगों के मुकाबले में भी ज्यादा है |



इसके अलावा इस रिसर्च से जुड़े डॉ. अभिनव राज का कहना है कि इस रिसर्च का एक और लक्ष्य था कि दांतों की मदद से एक्सीडेंट के बाद लोगों की पहचान करना | एक्सीडेंट या शरीर जलने का असर दांतों पर सबसे कम होता है, इसलिए दांतों से इंसान के बारे में काफी जानकारी मिल सकती है, जैसे शाकाहारी होने पर दांतों में जिंक और फास्फोरस जैसे मेटल की मात्रा काफी कम पाई जाती है, जबकि मांसाहारी होने पर इनकी मात्रा दांतों में ज्यादा रहती है | गुजरातियों में जिंक 0.14 फीसदी और फास्फोरस 17.3 प्रतिशत है, जबकि केरल के लोगों में यह आंकड़ा 0.23 फीसदी और 18.5 प्रतिशत है |

ये भी पढ़े...
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर