Category Archives:  Spiritual

राशिफल 09 मार्च 2019; आज शनिदेव इन 5 राशियों के सपने करेंगे साकार! और इन्हें करना होगा थोड़ा इंतजार..जानिए

Mar 15 2019

Posted By:  Anil

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 16 मार्च 2019 का राशिफल क्या कहता है | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आपकी लोकप्रियता अपने चरम पर होगी और अपना प्रभाव दूसरों पर डाल सकेगें | आज व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी अच्छी प्रगति हो सकती है | आपका पारिवारिक-जीवन शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा | आने वाले समय में आपकी जीवनसाथी और आपके बच्चे बहुत स्नेही और प्यार करने वाले होंगे | परिवार में कुछ शुभ समारोह हो सकते है | आपको अपने स्वास्थ्य के संबंध में विशेष ध्यान रखना चाहिए | 

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपकी आमदनी, व्यापार और अन्य उपक्रमों से काफी बढ़ेगी | यदि आप नौकरीपेशा हैं, तो आपकी आय वृद्धि या पदोन्नति हो सकती है | आप कुछ धार्मिक कार्यों में संलग्न हो सकते है | कुछ नए अधिग्रहण आपके आराम और मानसिक संतुष्टि को बढ़ाएंगे | पारिवारिक जीवन में भाई–बहनों के साथ कुछ तनाव उत्पन्न हो सकते है | आज आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ प्राप्त हो सकता है, आपकी कुछ महत्वाकांक्षाएं आज पूरी हो सकती है | आप एक समृद्ध और सुखी पारिवारिक जीवन जिएंगे, परिवार में उत्सव हो सकता है | आपके बच्चों का प्रदर्शन आपके मन में गर्व और खुशी की भावना पैदा करेगा | आप अपने घर के निर्माण के लिए अथवा कुछ नवीनीकरण करने के लिए अत्यधिक धन खर्च कर सकते हैं | आपकी माँ का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो, |
आज भाग्य की अपेक्षा कर्म पर भरोसा करके काम करना शुभ रहेगा | नौकरी वालों के लिए यह समय ठीक-ठाक रहने वाला है | व्यापार में नए निवेश से परहेज करना आपके लिए फिलहाल लाभदायक रहेगा | आर्थिक स्थिति में स्थिरता रहेगी, लेकिन कुछ अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं | परिवार में कुछ धार्मिक अथवा सामाजिक समारोह हो सकते है | प्रेमी युगलों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है | लंबी बीमारी से जूझ रहे जातकों को कुछ हद तक रहत मिलेगी |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज खुशियों के साथ दिन की शुरूआत हो सकती है, नौकरीपेशा जातकों को तरक्की मिल सकती है | व्यापारी एवं व्यवसायियों के लिए व्यापार में बेहतरी संभव है | पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ तीर्थ यात्रा पर जा सकते है | आप दान-धर्म के कामों में शामिल हो सकते है | आपका दिन आज दोस्तों और शुभचिंतकों के साथ मौज-मस्ती में गुजारेगा |

कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
यदि आप व्यावसायिक सदंर्भ में निर्यात या आयात से संबंधित कार्य को कर रहे हैं तो आने वाले समय में आपकी विदेशी यात्रा तय है | आज का दिन आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा | छात्र अपनी मेहनत के आधार पर बहुत अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे | आपको अपने परिवार से बहुत सारा प्यार और स्नेह मिलेगा | बच्चों से जुडी समस्याओं का समाधान मिल सकता है |



तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आप लगातार यात्रा और प्रतिबद्धताओं से घिरे रहेंगे, लेकिन अपने आप को तनाव न दें | आप परिवार और व्यापार में संतुलन स्थपित करने का प्रयास करें | साथ ही समाज में आपकी भूमिका, रिश्तेदारों की शादी के लिए सहायता, या अन्य गपशप आपको सामाजिक रूप से  सक्रिय बनाए रखेगी | छोटे भाई-बहनों को स्वास्थ्य सम्बंधित गड़बड़ी का सामना करना पड़ सकता है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
काम में आने वाली कठिनाइयों के बारे में ज्यादा चिंता किए बिना अपनी सामान्य गति से चलते रहें | एक बड़ा सौदा अंतिम रूप ले सकता है | आप अपने निकट और प्रिय लोगों के साथ बाहर घूमने जा सकतें हैं | आप अपने प्रियजनों के साथ कुछ यादगार क्षणों का आनंद ले सकते हैं, जो एक यांत्रिक दिनचर्या की एकरसता को तोड़ने में आपकी मदद कर सकता है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज ग्रह स्थिति आपकी सोच को कुछ हद तक भ्रमित कर सकती है, जिसके कारण आप अनिश्चित, स्वच्छंद और जिद्दी हो सकते है | व्यावसायिक एव आर्थिक सदंर्भ में आई परेशानी के कारण आप आप परेशान और तनाव की स्थिति में रह सकते है | आपके परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध तनावपूर्ण रह सकतें है, जिसके लिए आप दुखी महसूस कर सकते है |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपको अपनी गुणवत्ता और प्रदर्शन पर जोर देना होगा | आपके गहरे और गहन विचार आपको सभी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में सहायता करेंगी | शुरू किया गया कोई नया कार्य आपके पक्ष में जा सकता है | पारिवारिक सदस्यों के प्रति अपने व्यवहार को लेकर सावधान रहें | विवाह संबंधित रिश्ता तय करते समय आपको अत्यधिक सावधानी बरतने की आवश्कता है |

कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपके भागीदारों को कुछ हद तक मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, जिस कारण आप बेचैन और अनिश्चित हो सकतें है | व्यवसायी एवं व्यापारी वर्ग के लोगों को कुछ हद तक आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है | आपके आलोचक और शत्रु आपके लिए समस्याएं पैदा कर सकते है | आपका दैनिक कार्यक्रम व्यस्त रहेगा | नौकरीपेशा जातक पूर्व में अपने द्वारा किए गए शुभ कृत्यों के लिए आज मान्यता प्राप्त करेंगे व अपने संपर्कों को भी बढ़ा पाएंगे | 

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज का दिन आपके लिए बाधाओं और मुश्किल से निपटने का दिन रहेगा है | अपने लक्ष्यों को प्राथमिकता देते हुए उसे आगे बढ़ाने का प्रयास करें | जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें एक मौका मिलेगा | छात्रों को अपने विवरणों पर अधिक ध्यान देना होगा | बच्चे अपने करियर में अच्छा करेंगे और अच्छी प्रगति दिखाएंगे | आज आपका स्वास्थ्य शुभ रहने वाला है |


दोस्तों, यह था 16 मार्च 2019 का राशिफल | इसे अपने दोस्तों के पास ज्यादा से ज्यादा शेयर करे | इसके साथ ही लाइक और कमेंट करना ना भूले | यदि हमारे इस राशिफल से कोई भी शख्स अपने दैनिक जीवन में आने वाली मुसीबतो से बच जाता है तो हमे बेहद खुशी होगी | शनिदेव को संसार का कर्मफल दाता कहा जाता है | जो व्यक्ति कर्म करता है उसी के अनुरूप उसे फल मिलता है | इसलिए मनुष्य को अच्छे कर्म ही करने चाहिए |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर