Category Archives:  Spiritual

भारत में कही मातम मनाकर, पत्थरों से, तो कहीं लड़की को भगाकर मनाते है होली ! जानिए इन विचित्र परम्पराओं के बारे में..

Mar 19 2019

Posted By:  Anil

हर साल भारत में होली का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है | हालाँकि भारत के अलग अलग हिस्सों में भिन्न-भिन्न समुदाय के लोगो का होली मानाने का अंदाज़ थोड़ा हट के होता है | होली के त्यौहार में दो चीजें सबसे ज्यादा अहम होती हैं पहला होलिका का दहन और दूसरा एक दुसरे पर रंग लगाना | इन दोनों रीती रिवाजों के बिना होली का त्यौहार बड़ा ही फीका सा लगने लगता है | 


लेकिन कुछ जगहों पर इन दोनों चीजों के अतिरिक्त और भी बहुत कुछ करने की परम्परा है | ऐसे में आज हम आपको भारत में मनाई जाने वाले होली से जुडी कुछ अजीबोगरीब परम्पराओं से अवगत कराने जा रहे है |



अंगारों की होली-
भारत के मध्यप्रदेश के मालवा इलाके में होली के दिन एक दुसरे के ऊपर अंगारें फेकने की परंपरा है | इस पुरानी परंपरा को आज भी कुछ लोग निभाते है | दरअसल ऐसा करने के पीछे एक धार्मिक मान्यता भी है, माना जाता हैं की अंगारों से होली खेलने पर होलिका राक्षसी ख़त्म हो जाती है | इसी से मिलती जुलती होली कर्नाटक के धाड़वाड़ ज‌िले के ब‌िड़ावली गांव में भी खेली जाती है |

पत्थर की होली-


राजस्थान के बांसवाड़ा और डूंगरपुर ज‌िले में रहने वाले एक समुदाय ऐसा भी हैं जो होली के दिन गुलाल फेकने के साथ एक दुसरे पर पत्थर फेकता है | यहाँ होलिका दहन के बाद पहले तो राख में दबी आग पर चला जाता हैं और फिर दुसरे दिन पत्थरबजी करते हुए होली खेली जाती है | इस दौरान ये लोग अलग अलग ग्रुप में बट जाते हैं और फिर एक दुसरे पर पत्थर फेकने लगते है | ऐसा कहा जाता हैं की पत्थर लगने के बाद यदि आपके शरीर से रक्त निकलने लगे तो पूरा साल अच्छा जाता है |


होली पर मातम-
जहाँ एक तरफ होली के दिन हर कोई जश्न मनाता हैं तो वहीँ राजस्थान के पुष्करणा ब्राह्मण समाज के चोवटिया जोशी जाति के लोग इस दौरान मातम मनाते है | इनके घर तो चुल्हा तक नहीं जलता है, खाना दुसरे रिश्तेदारों के यहाँ से आता है | इसके पीछे एक कहानी है एक बार होलिका दहन के दौरान इस जनजाति की महिला का बच्चा जलती होली में जा गिरा था | उसे बचाने के लिए बच्चे की माँ भी अंदर कूद गई. दुर्भाग्य से दोनों की जान चली गई | ऐसे में उस महिला ने जाते जाते यही बात कही थी की अब से यहाँ कोई होली का जश्न नहीं मनाएगा | बस तभी से ये लोग यहाँ होलाष्टक से होली तक मातम मनाते है |

होली पर भगाते हैं लड़की-


मध्यप्रदेश के भील आदिवासियों के यहाँ होली पर एक बहुत ही अजीबोगरीब परंपरा को फॉलो किया जाता है | होली के दौरान यहाँ के गाँव में बाजार लगता है | इस बाजार में लड़का-लड़की अपने लिए जीवन साथी की तलाश करते है | इस दौरान आदिवासी लड़के एक विशेष वद्ययंत्र बजाकर डांस करते है | इस दौरान यदि वो किसी लड़की को गुलाल लगा दे और वो सामने वाली लड़की भी उसे गुलाल से रंग दे तो ते संकेत होता हैं की लड़का लड़की शादी के लिए राजी है | फिर लड़का-लड़की को भगा कर ले जाता हैं और दोनों की शादी कर लेते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर