Category Archives:  Entertainment

वरुण धवन के साथ अब कभी काम नहीं करेंगी आलिया भट्ट! ये है वजह

Mar 23 2019

Posted By:  Deepak


बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म कलंक जल्द ही रिलीज होने वाली हैं | फिल्म के प्रमोशन को लेकर इस समय दोनों काफी बिजी है फिल्म की सक्सेस के लिए दोनों फ़िल्मी सितारे काफी मेहनत कर रहे है | सबसे पहले यह जोड़ी साल 2012 में करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में नजर आई थी | इसी फिल्म से दोनों ने अपना बॉलीवुड में डेब्यू किया था | फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी जिसके बाद वरुण और आलिया की अदाकारी को लोगो ने खूब सराहा था | इस फिल्म के बाद दोनों ने हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया में साथ काम किया था | लेकिन इतनी फिल्मों में साथ नजर आने के बाद भी वरुण धवन को लगता है की अब आलिया उनके साथ काम नहीं करेंगी |



दरअसल हाल में आलिया भट्ट ने संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाअल्लाह साइन की है जिसमे उनके साथ सलमान खान नजर आएंगे | एक अवॉर्ड शो फंक्शन के दौरान वरुण धवन ने आलिया से मजाकिया अंदाज में कहा कि- ''इंशाअल्लाह माशाअल्लाह अब तो तुम बड़े डायरेक्टर्स और एक्टर्स के साथ काम कर रही हो, तुम मेरे साथ काम नहीं करोगी ?''

वरुण की इस बात को सुनकर स्टेज पर मौजूद रणवीर सिंह और रणबीर कपूर भी जोर से हंसने लगे | इसके बाद वरुण धवन आगे बढ़ते हुए रणवीर सिंह और रणबीर कपूर को कहाँ की- ''कुछ सालों के बाद यह आप में से किसी के साथ भी काम नहीं करेंगी.'' बता दें वरुण और आलिया की फिल्म कलंक में उनके अलावा माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आएंगी | इस फिल्म के जरिए संजय और माधुरी पूरे 20 साल बाद साथ काम करेंगे | यह फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है |

ये भी पढ़े...
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर