Category Archives:  Spiritual

राशिफल 24 मार्च 2019: सूर्य देव की कृपा से इन 4 राशियों का खिल उठेगा भाग्य, जानें अपना भी हाल..

Mar 23 2019

Posted By:  Anil

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 24 मार्च 2019 का राशिफल क्या कहता है | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
व्यावसायिक लोगों के लिए आकस्मिक लाभ की संभावना है | व्यवसाय में साझेदारी से आप अतिरिक्त लाभ आर्जित कर सकते हैं | आपको कुछ बेहतरीन अवसर मिल सकते है, जो आपकी वित्तीय स्थिति को काफी मजबूत करेंगें | बच्चे जो भी कार्य करेंगे, चाहे पढ़ाई हो अथवा कोई भी अतिरिक्त गतिविधि उन्हे हर जगह प्रशंसा मिलेगी | परिवार में किसी सदस्य का गिरता स्वास्थ्य आपकी चिंता का विषय हो सकता है | 

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
व्यावसायिक और आर्थिक परिवेश में आज कुछ के लिए विस्तार और लाभ के मार्ग प्रशस्त रहेंगे | छात्रों को अपना शैक्षिक और व्यावसायिक कौशल बढ़ाने के अवसर मिलेंगे | वित्तीय मामलों में आज का दिन आपके लिए अच्छा है | निवेश और बचत की योजनाएं आपको सफलता दिलाएंगी जीवनसाथी के साथ आप कही बाहर घूमने जा सकते हैं | संतान का विवाह पक्का होने से परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
व्यावसायिक संदर्भ में कार्य सुगमता से आगे बढ़ेंगे और स्थितियां आपके पक्ष में होंगी | लेखन, साहित्य, कला, संगीत, सिनेमा, टीवी आदि से जुड़े लोग अपनी प्रतिभा से पहचान बनाएंगे | पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। रिश्तेदारों से एक बड़ा उपहार प्राप्त किया जा सकता है | यात्राएं आपके लिए लाभदायक रहेंगी | किन्तु थकावट के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो, |
आपके धार्मिक विचारों के कारण आज कुछ अच्छे लाभ आपको मिलेंगे | जिस कारण आपकी सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी | आपका पारिवारिक-जीवन आनंदित रहेगा और आप मानसिक रूप से शांत रहेंगे | आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपको सह्कर्मियों से पूर्ण सहयोग और समर्थन प्राप्त करेंंगे | आप नया उद्यम शुरू कर सकते हैं | आपका आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा |



सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
यदि आप सहयोग लेने के इच्छुक हैं तो आपके वरिष्ठ आपकी हर संभव सहायता करेंगे | साझेदार आपका भरपूर समर्थन करेगा और आप आर्थिक लाभ के अवसर जुटा पाएंगे | पारिवारिक जीवन तनाव से भरा हो सकता है, लेकिन स्थिति अपने नियंत्रण में करनी होगी और मन को शांत करना होगा | कुल मिलाकर आज आपको व्यक्तिगत और मौद्रिक मामलों में संतुलन बनाने का प्रयास करना चाहिए |

कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आया है | व्यावसायिक और आर्थिक प्रगति के लिए दिन अनुकूल है | अपने भावों और विचारों के संबंध में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि ये आपके संबंध बना या बिगाड़ सकते हैं | आपका पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा | आप में से कुछ अपच सम्बंधित समस्या के शिकार हो सकते हैं |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
हड्डियों और किडनी से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे जातकों के लिए आज दिन आरामदायक रहेगा | परिवार के सदस्यों के मध्य अशांति आप के लिए चिंता का विषय बन सकती है | सरकार या उच्च अधिकारियों से अच्छे समर्थन की उम्मीद कर सकते हैं | आज टैक्स सम्बंधित मामलों में भी आप चितिंत रह सकते हैं |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आप अपने संपर्कों के कारण व्यापारिक एवं व्यवसायिक संदर्भ में आज महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं | आप अपने प्रयासों में चौतरफा सफलता प्राप्त करेंगे | आपके परिवार के बुजुर्ग सभी उपक्रमों में खुशी-खुशी आपकी मदद करेंगे | कुछ पुराने परिचितों से मिलेंगे | आप अपने द्वारा किए गए किसी भी निवेश से लाभ प्राप्त कर सकते हैं | आज आपका मन संतुष्ट एवं शांत रहेगा | यदि आप एक जीवनसाथी की खोज कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छा समय है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
मुखर होने के नाते आप अपने मन की बात पारिवारिक सदस्यों से कह सकते हैं | इस बार अपने चातुर्य से आप सफलता हासिल कर लेंगे | छात्रों और श्रमिक वर्ग के लिए दिन शुभ नहीं है किन्तु आपको अपने लक्ष्यों और महत्वाकांक्षाओं की प्राप्ति के प्रति गतिशील रहने की आवश्कता है | आज खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा | आप में से कुछ के लिए पहाड़ी इलाकों की यात्रा संभव है |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
इस अवधि में आप आर्थिक रूप से संपन्न रहेंगे | आपका मान-सम्मान बढेगा | व्यापार का विस्तार होना तय है | आपकी मेहनत रंग लाएगी | आपकी मेहनत का फ़ल आपको अवश्य मिलेगा | जीवनसाथी के  साथ दिन आनंददायी बीतेगा | परिवार के सदस्यों से संबंध मधुर रहेंगे | किन्तु संतान या उसकी शिक्षा को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते है | प्रेम संबंध सुखद रहेगा | स्वास्थ्य भी शुभ रहेगा |


कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
नौकरीपेशा जातक आज काम का अधिक बोझ महसूस कर सकते हैं | अगर कोई पारिवारिक सम्पत्ति से जुड़ा मामला चल रहा है, तो इस संदर्भ में आज कुछ सकारात्मक घटना घट सकती है | पारिवारिक विवादों में ख़ुद को दोष न दे | खुल कर अपने मनोभावों को व्यक्त करें | अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों के साथ समय बिताए |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
कार्यस्थल पर किए गए प्रयास आने वाले दिनों में आपकी सफलता और प्रगति में सहायक रहेंगे | पारिवारिक जीवन सुखमय और आनंददायक रहेगा | प्रेमियों के मध्य कुछ मनमुटाव उत्पन्न हो सकता है | आप में से कुछ लोग भौतिक वस्तु की प्राप्ति पर खर्च कर सकते हैं | आपके पास कुछ महंगे अधिग्रहण हो सकते हैं जो आपकी संतुष्टि को बढ़ाएंगे और आपकी सामाजिक स्थिति को प्रबल बनाएंगे | संपत्ति निवेश या गृह के नवीकरण पर पैसा खर्च हो सकता है |

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर