Category Archives:  Spiritual

महाभारत में कृष्ण की नीति से बचे थे युधिष्ठिर के प्राण, मारने के लिए अर्जुन ने उठा ली थी तलवार

Mar 26 2019

Posted By:  Deepak


महाभारत के युद्ध के दौरान जब दानवीर कर्ण ने धर्मराज युधिष्ठिर को लड़ाई में पराजित कर दिया तो युधिष्ठिर को सहदेव धायल अवस्था में उपचार के लिए अपनी छावनी में ले गए थे | जब अर्जुन को ये पता चली की उनके बड़े भाई युधिष्ठिर धायल हो गए है तो वह भी भगवान श्रीकृष्ण के साथ युधिष्ठिर से मिलने के लिए छावनी की और गए | अर्जुन के आने से युधिष्ठिर को लगा कि अर्जुन ने कर्ण को मार दिया है इसी कारण वह मुझसे मिलने आया है, लेकिन जब युधिष्ठिर को ये बात पता चली की  कर्ण अभी भी जिंदा है, तो धर्मराज युधिष्ठिर अर्जुन पर गुस्सा हो गए और उन्होंने अर्जुन को डांट दिया |

युधिष्ठिर ने अर्जुन को अपने शस्त्र किसी दूसरे व्यक्ति को देने के लिए कह दिया | युधिष्ठिर की ये बात सुनकर अर्जुन क्रोधित हो गए और उन्होंने धर्मराज युधिष्ठिर को मारने के लिए अपनी तलवार उठा ली | दरसल अर्जुन ने महाभारत युद्ध की शुरुआत के दौरान ये प्रतिज्ञा की थी कि जो कोई भी मुझे शस्त्र रखने या वापिस लेने के लिए कहेगा, मैं उसका वध कर दूंगा | अपनी इसी प्रतिज्ञा की पालना करने के लिए अर्जुन ने युधिष्ठिर का वध करने के लिए जैसे ही अपनी तलवार उठाई, लेकिन श्रीकृष्ण ने उन्हें ऐसा रोक लिया |



 तब अर्जुन ने श्रीकृष्ण से कहा कि मुझे ऐसा उपाय बताएं, जिससे मेरी प्रतिज्ञा ये भी पूरी हो जाए और मैं अपने भाई की हत्या के अपराध से भी बच जाऊं | तब भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन उपाय सुझाते हुए कहाँ कि सम्माननीय पुरुष जब तक सम्मान पाता है, तब तक ही उसका जीवित रहना माना जाता है | इसलिए तुम युधिष्ठिर का अपमान कर दो |
 
श्रीकृष्ण के बताये अनुसार अर्जुन ने युधिष्ठिर को कटुवचन कह दिए | लेकिन अर्जुन को अपने बड़े भाई का अपमान करने के कारण आत्मग्लानी महसूस हुई अत: पश्चाताप करने के लिए अर्जुन ने अपनी तलवार उठाकर खुद का वध करना चाहा | लेकिन फिर से श्रीकृष्ण ने अर्जुन को ऐसा करने से रोक लिया और अर्जुन से कहा कि तुम अपने ही मुंह से अपने गुणों की बड़ाई करो, जिससे ये समझा जाएगा कि तुमने अपने ही हाथों अपने को मार लिया | श्री कृष्ण की बात सुनकर अर्जुन ने ऐसा ही किया। इस तरह श्रीकृष्ण ने धर्म ज्ञान और अपनी लीला से अर्जुन और युधिष्ठिर दोनों के प्राण बचा लिए |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर