Category Archives:  Spiritual

चैत्र नवरात्र में करें इन नियमों का पालन तभी होगा उद्धार

Mar 26 2019

Posted By:  Deepak


हिन्दू धर्म में नवरात्रो का बहुत महत्व है हिन्दू धर्म में नवरात्रो को पर्व के रूप में मनाया जाता है | चैत्र के नवरात्रो की शुरुआत के साथ की हिन्दू नववर्ष भी आरम्भ हो जाता है | अत: चैत्र के नवरात्रो की भूमिका हिन्दू धर्म में सबसे अधिक महत्वपूर्ण है | इस बार चैत्र नवरात्री का आरम्भ 6 अप्रेल से हो रहा है तथा इनका समापन 14 अप्रेल को होगा | इस अवधि के दौरान लोग माँ दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना करते है हिन्दू धर्म में माँ दुर्गा को शक्ति के रूप में माना जाता है अत: इस दौरान माँ दुर्गा की आराधना    सर्वोपरी मानी जाती हैं |


वैसे तो नवरात्रो में सभी मंदिरो में विशेष पूजा अर्चना होती है तथा इस दौरान लोग भी अपने घरो में नवरात्र बिठाते है व हर रोज माँ दुर्गा के साथ साथ सभी भगवानो की विशेष पूजा अर्चना करते है | हिन्दू धर्म में प्रत्येक ऋतु एक विशेष नवरात्रि के रूप में मनाई जाती है, इनमे एक चैत्र नवरात्रि तो दूसरी शारदीय नवरात्रि होती है इसके अतिरिक्त 4 गुप्त नवरात्र के रुप में मनाया जाता है | नवरात्रो के दौरान लोगो को कुछ विशेष नियमो का पालन करना चाहिए जिससे उनके नवरात्र विधि पूर्वक संपन्न हो सके | ये नियम बहुत सामान्य है अत: इनका पालन कर आप माँ दुर्गा को प्रसन्न कर सकते है |



ये है नियम - 
  •  नवरात्रो के दौरान नौ दिनों तक सुबह स्नान कर साफ कपडें धारण कर देवी की पूजा अर्चना करनी चाहिए |
  •  इन नौ दिनों में केवल एक बार सात्विक भोजन करें, नवरात्रि के नौ दिनों में मांसाहार व मदिरा पान ना करें क्योंकि इससे बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है |
  • इन नौ दिनों तक देवी को घर का बना हुआ भोग अर्पित करें | अगर ये संभव ना हो तो देवी को फल अर्पित करे |
  • नवरात्रि के नौ दिनों तक गाय के घी का दिपक घर के मंदिर मे जलाये, इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा आएगी |
  • इन नौ दिनों तक माता के बीज मंत्रों, चालीसा, स्त्रोत आदि जप, पाठ अनिवार्य रूप से करना लाभदायक होता है |
  • इन नो दिनों में अपने आपको सभी प्रकार के अस्वच्छ कार्यो से दूर रखे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर