Category Archives:  Spiritual

आखिर नवरात्रि में क्यों बोए जाते हैं जौं, इनके रंगों से जाने शुभ-अशुभ संकेत

Apr 08 2019

Posted By:  Anil

देवी शक्ति के सभी रूपों की पूजा अर्चना नवरात्रि में करना बहुत ही शुभ माना जाता है | साल की शुरुआत में आने वाले पहले चैत्र नवरात्रि बहुत ही शुभ माना जाता है | नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व और त्योहार में सबसे पहले दिन कलश पूजन होता है, जिसे घटस्थापना भी कहते है |


घटस्थापना के दिन मिट्टी के बर्तन में जौ बौएं जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते है की ये जौ क्यों बोये जाते है ?


आपको बता दें,कि नवरात्रि में जौ क्यों बौएं जाते है ? धर्म ग्रंथों के मुताबिक ऐसा माना जाता हैं, कि जब सृष्टि की शुरुआत हुई थी तो पहली फसल जौ की ही हुई थी | यही कारण हैं कि जब भी देवी देवतओं की पूजा की जाती हैं, तो हवन में जौ का प्रयोग ही किया जाता हैं |


इसे बहुत ही शुभ और लाभकारी माना जाता है | वही साधारण तौर पर नवरात्रि पर उगाये गए जौ 2—3 दिनों में अंकुरित हो जाते हैं, मगर यह न उगे तो भविष्य में समय सही ना रहने का संकेत भी मनुष्य को प्राप्त हो जाता है | वही उगने वाला जौ का रंग पीला या फिर आधा हरा हो तो इसका यह अर्थ होता हैं कि आने वाले साल का आधा समय ठीक होगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर