Category Archives:  Spiritual

राशिफल 09 अप्रैल 2019, आज हनुमान जी इन 7 राशियों पर बरसायेंगे अपनी कृपा | जानें अपना भी हाल..

Apr 08 2019

Posted By:  Anil

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 09 अप्रैल 2019 का राशिफल क्या कहता है |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपके द्वारा अपने विचारों को दूसरों के सामने उजागर करना मुश्किल हो सकता है | छात्रों को अत्यधिक मेहनत करने की आवश्यकता है | अपने घर कस्बों से दूर रहने वाले लोगों के लिए, यह समय घर वापसी के लिए शुभ है | आप समाज में कुछ महत्वपूर्ण योगदान दे सकतें हैं |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
कठिन समय है, कार्य स्थल पर बार-बार परिवर्तन आपको भ्रमित कर सकता है | प्रतिबद्धता में कमी आर्थिक पक्ष में नकारात्मक उतार-चढ़ाव का कारण हो सकती है | प्रेम संबंधों के लिए यह एक अच्छा समय है | जीवनसाथी से तनाव हो सकता है | बच्चे आपको व्यस्त और खुश रखेंगे | छात्रों के लिए, सही दृष्टिकोण उन्हें सफलता और प्रशंसा देगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
परिवारिक जीवन में खुशी और सद्भाव कायम रहेगा | नौकरीपेशा जातकों के लिए अच्छा समय है | आय में अनियमितता आप में से कुछ को चिड़चिड़ा बना सकती है | आज आप में से कुछ को श्वास सम्बन्धी परेशानी हो सकती है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो, |
जीवनसाथी के साथ आनंददायक समय बीतेगा | प्रेम संबंधों में कुछ विवाद सामने आ सकते है, अत: सावधानी से आचरण करें | आप सुख सुविधाओं का लाभ ले पाएंगे, कार्यों में सफलता मिलेगी | सब प्रकार से अनुकूल परिणाम मिलेंगे | आर्थिक लाभ के लिए कुछ अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज व्यापारिक एव व्यावसायिक सन्दर्भ में सफलता प्राप्त हो सकती है | आपकी आमदनी में इजाफ़ा हो सकता है, कहीं से अचानक धन लाभ या उपहार मिल सकता है | परिस्थितियां आपके पक्ष में होगीं, मन प्रसन्न रहेगा | जीवनसाथी अथवा  प्रेम पात्र पर क्रोध करना उचित नहीं रहेगा | पारिवारिक सन्दर्भ में किसी बुजुर्ग को स्वास्थ्य सम्बन्धी आकस्मिक परेशानी हो सकती है |

कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
व्यावसायिक सन्दर्भ में नए उद्यम की शुरुआत हो सकती है या एक नए सौदे को अंतिम रूप दिया जा सकता है | पारिवारिक जीवन आरामदायक और शांतिपूर्ण रहेगा | आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपकी जीवन-शैली में सुधार करेंगे और आपकी संतुष्टि में वृद्धि करेंगे | आप और आपके परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य शुभ रहेगा |



तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
कार्यस्थल पर आपके पास अपनी योग्यता साबित करने के बेहतर अवसर होंगे जो आपको सफलता के शिखर तक पहुंचाएंगे | आपका पारिवारिक-जीवन सुखी और शांतिपूर्ण रहेगा | सामाजिक रूप से भी आप बहुत लोकप्रियता हासिल करेंगे | वित्तीय मामलों में सुधार और निरंतर प्रगति की प्रबल संभावना है | किसी दूर स्थान की लंबी यात्रा हो सकती है, जो आप के लिए बहुत फलदायी रहेगी |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आप में से कुछ की रचनात्मकता चरम पर होगी, लेकिन वित्तीय दबाव हो सकता है | व्यावसायिक सन्दर्भ में आप अपने लाभ के लिए संपत्ति का उपयोग किसी रचनात्मक कार्य के लिए कर सकते हैं | परिवार के साथ बहुप्रतीक्षित यात्रा स्थगित करनी पड़ सकती है | प्रेम सम्बन्ध भंग हो सकता है, यह आपको मानसिक रूप से क्षीण कर सकता है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
दिन की शुरुवात में चीजें योजना के अनुसार घटित नहीं हो पाएंगी, किन्तु आप घटनाओं पर कैसे प्रतिक्रिया करते हैं, यह अत्यधिक महत्वपूर्ण है | ध्यान केंद्रित कर चीजों को अपने पक्ष में करने का प्रयास करें | आप परिवार के समर्थन और पूर्ण सहयोग का आनंद लेंगे और बुजुर्गों की सलाह उपयोगी होगी |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज का दिन आप में से अधिकतर के लिए शुभ परिणामदायक रहेगा | सामाजिक कार्य या राजनीति से जुड़े लोग कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करेंगे | परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश करने वालों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगें | घरेलू वातावरण अच्छा रहेगा और आपका स्वास्थ्य भी बढ़िया रहेगा |


कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन अत्यधिक शुभ है और आप काफी प्रगति करेंगे | पारिवारिक संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे, स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन अपने आहार और दिनचर्या पर ध्यान दें | यदि किसी परीक्षा या प्रतियोगिता में भाग ले रहें है, तो परिणाम आपके दिल को खुशी प्रदान करेंगे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज का दिन आप में से अधिकतर के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है | छात्रों के लिए यह अच्छा समय है और उन्हें अच्छे परिणाम भी मिलेंगे | यदि आप अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाहते हैं, तो इस समय का अधिकतम लाभ उठाएं और उचित कदम उठाएं | अपने स्वास्थ्य की अनदेखी न करें और मौसमी बीमारियों के लिए सावधानी बरतें |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर