Category Archives:  Spiritual

राशिफल 10 अप्रैल 2019: गणपति जी इन 7 राशियों के सपने करेंगे साकार, जाने आपके लिए कैसा रहेगा बुधवार..

Apr 09 2019

Posted By:  Anil

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 10 अप्रैल 2019 का राशिफल क्या कहता है | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज के दिन आप ऊर्जा से लबरेज़ रहेंगे और मुमकिन है कि अचानक अनदेखा मुनाफ़ा भी मिले, कुल मिलाकर फ़ायदेमंद दिन है | आपका जीवनसाथी अपने दोस्तों में कुछ ज़्यादा व्यस्त हो सकता है,जिसके चलते आपके उदास होने की संभावना है | अपने साथी के लिए कोई बेहतरीन पकवान बनाना आपके फीके पड़े रिश्तों में गर्मजोशी भर सकता है |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
रियल एस्टेट और वित्तीय लेन-देन के लिए अच्छा दिन है | आप महसूस कर सकते हैं कि जीवनसाथी का प्यार सारे दुःख-दर्द भुला देता है | परिवार के साथ किसी मॉल या शॉपिंग कॉम्प्लेक्स जाने की संभावना है | हालांकि इससे आपका ख़र्चा काफ़ी बढ़ सकता है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
गाड़ी चलाते समय सावधान रहें, ख़ास तौर पर मोड़ पर। नहीं तो किसी और की गलती का ख़ामियाज़ा आपको भुगतना पड़ सकता है | आप अपने प्रिय के रवैये के प्रति काफ़ी संवेदनशील रहेंगे- अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रखें और ऐसा कुछ भी करने से बचें जिसके लिए बाकी की ज़िन्दगी आपको पछताना पड़े। गप्प बाज़ी और अफ़वाहों से दूर रहें | आपके वैवाहिक जीवन के लिए यह कठिन समय है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो, |
आपको अपनी योजनाओं को इस तरह से अमली जामा पहनाना चाहिए,जिससे वह दूसरों के लिए राह दिखाने का काम करें | यात्रा के चलते रुमानी संबंध को बढ़ावा मिलेगा | अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है | आपका जीवनसाथी वाक़ई आपके लिए फ़रिश्तों की तरह है और आपको आज यह एहसास होगा | स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ करने से तनाव बढ़ना संभव है, इसलिए डॉक्टरी सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध हो सकती है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
दिन के दूसरे हिस्से में कुछ दिलचस्प और रोमांचक काम करने के लिए बढ़िया वक़्त है | प्यार-मोहब्बत के लिहाज़ से दिन थोड़ा मुश्किल रहेगा | आज के दिन शुरू किया गया निर्माण का कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा | आज आपका जीवनसाथी आपकी सेहत के प्रति असंवेदनशील हो सकता है | 

कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फ़ायदा दिलायेगा | आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा | कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी | संगीत, नृत्य और बाग़बानी जैसे अपने शौकों के लिए भी समय निकालें। इससे आपको संतुष्टि का अनुभव होगा |



तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आपको अपना अतिरिक्त समय अपने शौक़ पूरे करने या उन कामों को करने में लगाना चाहिए, जिन्हें करने में आपको सबसे ज़्यादा मज़ा आता है | आप घूमने-फिरने और पैसे ख़र्च करने के मूड में होंगे- लेकिन अगर आपने ऐसा किया तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है | आपकी व्यस्त दिनचर्या के चलते आपका जीवनसाथी आपके ऊपर शक़ कर सकता है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आप ख़ुद को नए रोमांचक हालात में पाएंगे- जो आपको आर्थिक फ़ायदा पहुँचाएंगे | आप अपने जीवनसाथी के प्यार की मदद से ज़िन्दगी की मुश्किलों का आसानी से सामना कर सकते हैं | 

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |  
वित्तीय अनिश्चितता आपको मानसिक तनाव दे सकती है | नए प्रेम-संबंधों के बनने की संभावना ठोस है, लेकिन व्यक्तिगत और गोपनीय जानकारियों को उजागर करने से बचें | आप जिस प्रतियोगिता में भी क़दम रखेंगे,आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा | आपके जीवनसाथी का मिज़ाज आज बढ़िया है | आपको कोई सरप्राइज़ मिल सकता है | 

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
व्यस्त दिनचर्या के बावजूद सेहत अच्छी रहेगी | आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा | आज का दिन रोमांस से भरपूर होने की पूरी संभावना है | आज आपके पास लोगों से मिलने-जुलने का और अपने शौक़ पूरे करने का पर्याप्त खाली वक़्त है |

कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
ख़र्चो में इज़ाफ़ा होगा,लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोतरी इसको संतुलित कर देगी | प्यार-मोहब्बत के मामले में जल्दबाज़ी में क़दम उठाने से बचें | आपका जीवनसाथी रोज़ाना की ज़रूरतों को पूरा करने से अपने हाथ पीछे खींच सकता है, जिसके चलते आपका मन उदास होने की संभावना है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आप काफ़ी पैसे बना सकते हैं- लेकिन इसे अपने हाथों से फिसलने न दें | भावनात्मक तौर पर ख़तरा उठाना आपके पक्ष में जाएगा | अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें | आपका जीवनसाथी आपको पाकर ख़ुद को ख़ुशनसीब समझता है | किसी ऐसे शख़्स का फ़ोन आ सकता है जिससे आप बहुत लंबे समय से बात करना चाहते थे |


दोस्तों, यह था 10 अप्रैल 2019 का राशिफल | इसे अपने दोस्तों के पास ज्यादा से ज्यादा शेयर करे | इसके साथ ही लाइक और कमेंट करना ना भूले | यदि हमारे इस राशिफल से कोई भी शख्स अपने दैनिक जीवन में आने वाली मुसीबतो से बच जाता है तो हमे बेहद खुशी होगी | भगवान गणेश जी की कृपा आप पर बनी रहे | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर