Category Archives:  Spiritual

आखिर क्यों इस गांव के लोग कई महीनों तक पानी में ही रहते है .. जानिए...

Apr 10 2019

Posted By:  Amit

विश्व का एकमात्र ऐसा गांव जहां के लोग पानी में ही रहते हैं, बताया जाता है की इस गांव के लोग कई - कई महीनों तक पानी में ही रहते हैं इनकी आवश्कताओं की हर चीज इन्हे पानी में बने इस गांव में उपलब्ध जाती हैं | यह सालभर में करीब - करीब पानी में ही रहता हैं |  


पानी में तैरने वाला यह गांव चीन में स्तिथ हैं | चीन के निगडी सिटी में बसा यह गांव समुन्द्र के पानी पर तैरता रहता हैं, बताया जाता है की यह विश्व का एकमात्र ऐसा गांव है जो पूरी तरह से गहरे समुंद्र के पानी पर बसा हुआ हैं | पानी में तैरने वाला चीन का यह गांव 1300 साल पुराना है,और इस गांव में आज भी 8500 लोग रहते हैं | इस गांव के सभी लोग मछुआरे है, और इनको टांका के नाम से जाना जाता हैं | 

चीन में 1300 सालों से रह रहे टांका जाति के लोग उस वक्त के राजाओं से काफी परेशान थे जिस वजह से मछुआरों को विवश होकर अपने घर समुंद्र के बीच में बंनाने पड़े थे | पानी में रहने वाले ये मछुआरें चीन में अपने परिवार और अपनी परंपरागत नावों में मकान में रहते हैं | समुंद्र के इन मछुआरों को चीन में जिप्सीज ऑफ द सी के नाम से भी जाना जाता हैं, क्योंकि समुंद्र में रहने वाले ये लोग न तो समुंद्र के किनारे पर आते है और न ही समुंद्र के बाहर के लोगों के साथ रिस्ता रखना पसंद करते |  
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर