Category Archives:  Spiritual

राशिफल 12 अप्रैल 2019: आज शुक्रदेव करेंगे इन 5 राशियों की मनोकामना पूर्ण, मिलेगी खुशियों की सौगात | जानिए..

Apr 11 2019

Posted By:  Anil

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 12 अप्रैल 2019 का राशिफल क्या कहता है |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आप भावनात्मक रूप से परेशान हो सकते है, परिवार में झगड़े बढ़ने की आशंका है | आपकी माता की सेहत कुछ चिंता का कारण बन सकती है | आपको वाहन चलाते समय अधिक सतर्क रहने  की आवश्यकता है | यह अवधि किसी नए उद्यम अथवा निवेश के लिए उचित नहीं है, इसलिए आपको इन सबसे फिलहाल दूर रहना चाहिए |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |   
आज आप में से कुछ के जीवन में अप्रत्याशित रूप से कुछ घटित हो सकता  हैं | यदि आप प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी तलाश कर रहे है तो कड़ी मेहनत करने की आवश्कता है क्योकि सफलता आपसे बस एक हाथ दूर है | आय यथावत रहेगी, धन में वृद्धि देखी जा सकती है | पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज के दिन आपको वित्तीय बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है | कार्यस्थल पर गलतफहमी और गलत सूचना आपके व्यावसायिक रिश्तो को ख़राब कर सकती है | मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए ध्यान का विकल्प उचित रहेगा | कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, जिस कारण आपको खुशी मिलेगी | 

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपको मिश्रित फल देखने को मिल सकते है | चल रहे काम में आपको कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है | आय स्थिर रहेगी लेकिन आपको कुछ अनावश्यक खर्च आपकी जेब पर असर डाल सकता है | दिन के उत्तर्रार्ध में चीजों में सुधार होगा और आपका प्रभाव भी बढ़ेगा | संतान का विवाह संबंध पक्का हो सकता है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज का दिन आप में से कुछ के लिए अति शुभ परिणामदायक हो सकता है, आप लंबित असाइनमेंट को पूरा करने में सक्षम होंगे | सामाजिक कार्य या राजनीति से जुड़े लोगों के लिए कुछ विशेष उपलब्धि प्राप्त हो सकती है | उद्यमियों के लिए समय शुभ है | अच्छी तरह से सोचा गया निर्णय आपको अच्छा लाभ देगा | पारिवारिक संबंध और बातचीत अच्छी रहेगी |



कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
कार्यस्थल पर अचानक विकास होगा और ये बदलाव आपके पक्ष में होंगे | आप व्यस्त रहेंगे और गतिशील परियोजनाओं को पूरा करेंगे | यदि किसी परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो प्रयास जारी रखें और सफलता आपकी होगी | आर्थिक रूप से आप मजबूत और सुरक्षित होंगे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आपको दफ़्तर से कोई खुशखबरी मिल सकती है | प्रेमी जोड़ों के लिए अच्छा समय है, अपने प्रेम का आनंद लेंगे | कुंवारे लोगों की ज़िन्दगी में भी कोई विशेष व्यक्ति आएगा | घर में खुशियां दस्तक दे सकती है | आपको काम और परिवार के बीच अच्छा संतुलन बनाकर चलने की आवश्कता है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
इस समय आपकी सोचने-समझने की शक्ति मज़बूत रहेगी | यात्राएं आनंददायक और सुखद परिणामदायक होंगी, पारिवारिक सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी इसमें कुछ धन खर्च भी होगा | व्यापार में निवेश के लिए या नए कार्यों को प्रारम्भ करने के लिए यह समय बहुत बेहतर है | आर्थिक सफलता के बेहतर योग बने हुए हैं | 

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज व्यय की अधिकता रहेगी परन्तु आमदनी सिमित रहेगी | मानसिक तनावों को हावी ना होने दें, विपरीत परिस्थितियों को भी अपने पक्ष में करने की अपनी अद्भुत क्षमता का प्रयोग करें | अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें | कहीं से अप्रत्याशित बुलावा आए तो वहाँ सोच समझ कर जाए, वहाँ कोई आपको हानि पहुंचाने का प्रयास कर सकता है | युगल जातकों के लिए दिन लाभदायक रहने वाला है, प्रेमी जोड़ों के रिश्तों में मधुरता रहेगी |


मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज का दिन आप में कुछ लोगों के लिए मुश्किल भरा रह सकता है | आपको वांछित परिणाम देखने को मिल सकते हैं | कार्यक्षेत्र में आपकी प्रगति तय है | वरिष्ठों के साथ किसी भी तरह के तर्क से बचना आपके लिए अच्छा रहेगा, उत्तरार्ध में हालात बेहतर होंगे | आपके किसी करीबी का स्वास्थ्य, आपको परेशान कर सकता है | बच्चे अपने संबंधित क्षेत्र में सक्रियता से अच्छा प्रदर्शन करेंगे |


कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपको चल रहे काम में कठिनाइयों और बाधाओं का सामना करना पड़ेगा, जो आपके लिए परेशान खड़ी कर सकता है | शांत रहें क्योंकि आपको जल्द ही इन समस्याओं का हल मिल जाएगा | कुछ वित्तीय बाधाओं को भी महसूस किया जा सकता है और इस समय नए निवेश को टालना आपके लिए बेहतर होगा | यह सब आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है और आप थोड़ा तनाव महूसस कर सकते है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आप आर्थिक रूप से संपन्न रहेंगे, आपका सम्मान होगा तथा ख्याति बढे़गी | व्यापार का विस्तार भी हो सकता है, आपकी मेहनत रंग लाएगी | जीवनसाथी के साथ आनंददायी समय बीतेगा | परिवार के सदस्यों से संबंध मधुर रहेंगे | किन्तु संतान या उसकी शिक्षा को लेकर चिंता संभव है | प्रेम संबंध सुखद रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर