Category Archives:  Spiritual

विश्व की सबसे लम्बी गुफा जहां नमक का अथाह भंडार मौजूद हैं..जानिए....

Apr 11 2019

Posted By:  Amit

विश्व की सबसे बड़ी ' नमक की गुफा ' पहले ईरान में स्थित थी, जिसे 3N के नाम से जाना जाता जो केशम आईलैंड के दक्षिण हिस्से में स्थित हैं | परन्तु अब खोजकर्ताओं द्वारा एक नई गुफा की खोज की गयी है, 3N गुफा से भी बड़ी हैं | यह एक ऐतिहासिक गुफा हैं, इजरायल में 9 देशों के 88 खोजकर्ताओं ने दुनिया की सबसे बड़ी व लम्बी नमक की गुफा को खोजा हैं | इजरायल की इस नमक की गुफा को खोजकर्ताओं ने मृत सागर के पास स्थित माउंट सोडोम के पहाड़ो में मिली हैं | जिसकी लम्बाई 10 किमी हैं | 

  
इजरायल की सबसे लम्बी इस गुफा को 28 मार्च को खोजा गया | नमक की इस गुफा की जानकारी येरुशलम की हिब्रू यूनिवर्सिटी के खोजकर्ताओं से मिली थी, विवी की जानकरी के मुताबिक माउंट सोडोम इजरायल का सबसे बड़ा और लम्बा पहाड़ हैं | यहां मिली इस गुफा का नाम महलम बताया है, यह गुफा मृत सागर के दक्षिण पश्चिम दिशा के छोर तक फैली हुई हैं | इससे पहले ईरान में सबसे बड़ी नमक की गुफा स्थित थी | 

इजरायल सहित 9 देशों के 88 खोजकर्ताओं द्वारा पहले गुफा का मानचित्रण किया गया था | गुफा की छत पर नमक के टुकड़े इस प्रकार लटके हुए है जैसे कोई धातु चमक रही है, इस नमक से बून्द - बून्द पानी भी टपकता रहता हैं | ईरान में मौजूद इससे पहले जो गुफा थी वो 13 साल पूर्व सन 2006 में दक्षिण ईरान के केशम के आईलैंड में स्थित 3N गुफा की खोज करके, उसका 6 किलोमीटर का नक्शा बनाया गया था | और ये इजरायल की गुफा 10 किलोमीटर बड़ी है, खोजकर्ताओं ने इस गुफा के बारे में बताया की जब पहाड़ो पर बारिश होती है तो नमक पहाड़ो से रिसकर चट्टानो की छोटी दरारों से होते हुए छोटी - छोटी गुफाओं के आकर में परिवर्तित होने लगता है और बाद में थोड़ा बहुत नमक बहकर मृत सागर के पास इकट्ठा होने लगता हैं | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर