Category Archives:  Spiritual

20 साल बाद फिर वर्सोवा बीच पर दिखी कछुओं की यह प्रजाति..देखिये...

Apr 12 2019

Posted By:  Amit

पुरे विश्व में जीवों पर संकट मंडरा रहा हैं | भारत के महाराष्ट्र में वन विभाग ने बताया कि दो दशक बाद फिर से महाराष्ट्र के वर्सोवा बीच ' ऑलिव रिडले ' कछुओं के लिए एक सुरक्षित जगह बन गयी हैं | हिन्द महासागर और प्रशांत महासागर की गर्म व उष्णकटिबंधीय धाराओं में पाए जाने वाली कछुओं की यह प्रजाति सबसे छोटे समुद्री जीवों की श्रेणी में आती हैं | 



मुंबई के वर्सोवा बीच पर एक खास प्रजाति के कछुए के टूटे अंडे देखे गए थे, वन विभाग के अधिकारियों ने इन अंडो की जांच करने के बाद बताया कि ये अंडे ' ऑलिव रिडले ' प्रजाति के कछुए के हैं | मुंबई के वर्सोवा वन विभाग के अधिकारियों के बताया की दो दशक के बाद इस प्रजाति के कछुए दिखने को मिले है, ऐसा मानने लगे थे की कछुए की यह प्रजाति विलुप्त हो चुकी हैं | विभाग ने बताया की वर्सोवा बीच के किनारे पर कुछ दिन पहले किसी ने सूचित किया की यहां किसी पक्षी के अंण्डे फूटे हुए हैं, हालांकि कुछ जीव सरक्षकों ने इसकी प्रमाणिकता पर शंका भी जाहिर की थी | 

लेकिन महाराष्ट्र वन विभाग ने इस बात पर सफाई देते हुए कहा कि हमने इसकी जांच की जिसमें पाया की यह अंडे कछुए के ही हैं | वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया की अभी तक 103 छोटे कछुओं की गिनती हो चुकी हैं, जिनमें में से 80 सभवत : समुंद्र में जा चुके हैं | 7 कछुओं को वन विभाग ने पकड़कर समुंद्र में छोड़ दिया और नन्हे कछुओं की अंडे में ही मौत हो गयी | 

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर