Category Archives:  Spiritual

कैसे रोमन साम्राज्य की 2000 साल पुरानी सूर्य घड़ी आज भी हैं सुरक्षित..

Apr 13 2019

Posted By:  Amit

वैसे तो विश्व में अनेक तरह की चीजें मिलती रहती है, और ये चीजें अपने आप में बहुत ही कीमती हैं | ऐसी एक चीज इस बार इटली के सिनेमाघर की खुदाई में भी मिली है, यह कीमती चीज एक ' दो हजार ' साल पुरानी रोमन साम्राज्य की सूर्य घड़ी हैं | यह घड़ी पूरी तरह से सुरक्षित है और इस पर पुरानी ' लैटिन ' भाषा में कुछ लिखा गया है जिसे अभी तक पढ़ा नहीं जा सका | इस घड़ी की जानकारी कैंब्रिज के शोधकर्ताओं ने दी हैं | 


इटली के पुरातत्व विभाग ने बताया कि इस घड़ी की खास बात यह है की ये सूर्य घड़ी ' दो हजार ' साल से भी पुरानी होकर अभी तक बिना किसी नुकसान के सही सलामत हैं | शोधकर्ताओं के मुताबिक इस घड़ी पर दो शब्द लिखे हैं जो ' लेटिन ' भाषा में लिखे गए है, जिससे इस घड़ी बंनाने वाले में महत्वपूर्ण जानकारी मिली हैं | इस तरह की बहुत कम घड़ी खुदाई के दौरान मिली है इसलिए यह बहुत ही खास घड़ी हैं | 

इस घड़ी को इटली के रोम शहर इंटेरामना लिरेनास के सिनेमाघर में यह घड़ी मिली हैं | इस घड़ी को ब्रिटेन की ' कैंब्रिज विश्वविधालय ' के खोजकर्ताओं ने खोजा और इस घड़ी को उस सिनेमाघर के मुख्य गेट के सामने की खुदाई के दौरान प्राप्त हुई | ' कैंब्रिज विश्वविधालय के व्याख्याता ' एलेसांद्रो लाउनारो ' ने बताया की इस तरह की सौ से भी काम सूर्य घड़ी हैं और इन में भी बहुत कम ऐसी है जो पूरी तरह सुरक्षित मिली हो, इसलिए ये अमूल्य घड़ी हैं | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर