Category Archives:  Spiritual

जानिए आखिर क्या है इस मंदिर की मूर्तियों से आती है ठंडी हवाओं का राज..

Apr 13 2019

Posted By:  Amit

अब गर्मियों का मौसम आ चूका है दिन का पारा 40 डिग्री से ऊपर पहुंच जाता हैं | कई इलाके ऐसे जहां गर्मी ने अभी से अपने तेवर रुख दिखाना शुरू कर दिया हैं, लोग अभी से AC और COLLER चलाने शुरू कर दिए हैं | लेकिन जहां एक तरफ गर्मी है वहां भारत में एक ऐसा मंदिर जहां आपको जाने पर ठंडी हवा लगने लगेगी | इस मंदिर में ठंड की वजह  AC और COOLER नहीं है, जैसे - जैसे गर्मी बढ़ती है वैसे - वैसे इस मंदिर में ठंड बढ़ती जाती हैं | 


ओडिशा के टिटिलागढ़ में एक चमत्कारिक शिव भगवान मंदिर वहां मौजूद हैं | देशभर में राजस्थान सबसे भीषण गर्मी के लिए और ठंड के लिए जम्मू कश्मीर सबसे ठंडा माना जाता हैं | लेकिन टिटिलागढ़ में भी कुम्हड़ा पहाड़ की पथरिली चट्टानों के कारण यहां का तापमान भी गर्मियों में बहुत ज्यादा रहता हैं | गर्मियों में इस पहाड़ का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस चला जाता हैं, लेकिन इतनी गर्मी के बावजूद कुम्हड़ा पहाड़ के एक हिस्से में मंदिर बना हैं जहां काफी ठंड रहती हैं | 

पहाड़ के निचे आपको बहुत ज्यादा गर्मी लगेगी लेकिन भगवान शिव के इस मंदिर में आते ही आपको ऐसा लगेगा कि किसी ने AC या  COLLER चला दिया हो इतनी ठंड रहती है यहां | इस मंदिर के पुजारी ने बताया कि ये ठंडी हवाएं मंदिर में विराजमान शिव भगवान की मूर्तियों से आती है जो इस मंदिर को ठंडा बनाये रखती हैं | मंदिर के पुजारी ने बताया कि कई बार यहां ठंड इतनी बढ़ जाती हैं कि कम्बल ओढ़नी पड़ जाती हैं | अभी तक इस मंदिर के ठंडे रहने का रहस्य कोई नहीं जान पाया | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर