Category Archives:  Spiritual

5 करोड़ रूपये से सजी मूर्ति,दीवारों पर नज़र आते नोट ही नोट मंदिर का क्या हैं रहस्य..जानिए..

Apr 17 2019

Posted By:  AMIT

आप ने भगवान के अलग - अलग रूप तो कई बार देखते होंगे, लेकिन कभी आप ने भगवान के मंदिर को नोटों से सजा हुआ देखा हैं | आज हम ऐसे ही एक मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक दो नहीं बल्कि पुरे 5 करोड़ रुपयों के नोटों से सजाया गया हैं | इतना ही नहीं बल्कि मंदिर को नोटों के अलावा हीरों से भी सजाया गया हैं, जिस मंदिर की हम बात कर रहे है वो मंदिर दक्षिण भारत में स्थित हैं | 


दक्षिण भारत में सबसे ज्यादा मंदिर स्थित हैं और उन मंदिरों में सबसे ज्यादा धन राशि भगवान को अर्पित या चढ़ाई जाती हैं | तमिलनाडु के कोयंबटूर में स्थित इस मंदिर में की गयी 5 करोड़ रुपयों की सजावट लोगों के बीच काफी चर्चा का विषय बनी हुई हैं | कोयंबटूर के श्री मुथुमरियम्मन मंदिर की आसपास की दीवारों को पांच सौ और दो हजार रुपए के नोटों के अलावा दूसरी करंसी से भी मंदिर को सजाया गया हैं | भगवान के कपड़ो माला को भी नोटों से सजाया गया था और भगवान के मुकुट को हीरों से सजाया गया था | हर बार मंदिर को इसी तरह सजाया जाता हैं, इस बार मंदिर को सजाने का खर्चा 5 करोड़ आया था | 

हर वर्ष तमिलनाडु के लोगों द्वारा 14 अप्रैल को तमिल नववर्ष मनाया जाता हैं इसे पुथांडु त्यौहार के रूप में धूमधाम से मनाया जाता हैं | तमिल लोगों द्वारा एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं और मंदिर में भगवान के दर्शन करके खुशहाली की मन्नत मांगते हैं, इस मुथुमरियम्मन मंदिर को एक अलग रोचक तरिके से सजाया जाता हैं | पिछली बार इस मंदिर को तैयार करने में 4 करोड़ रूपये खर्च हुई थे और भगवान की बेसकीमती धातु की मूर्ति को सजाने में भी 1 करोड़ का खर्च आया था | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर