Category Archives:  Spiritual

इस मंदिर में विराजमान हैं गोबर और मिट्टी के गणेश..

Apr 18 2019

Posted By:  AMIT

आपने भगवान के अलग - अलग रूप तो देखे ही होंगे और गणेश जी ( बप्पा ) महाराज के भी कई रूप देखे होंगे | लेकिन मध्यप्रदेश के महेश्वर में गजानन की गोबर की मूर्ति के बारे में आपने शायद ही सुना होगा, इस मंदिर में गणेश भगवान की मूर्ति हजार साल पुरानी हैं | मंदिर के आस - पास रहने वाले लोगों ने बताया कि गजानन के नारियल का पानी चढ़ाने के बाद आप जो भी मन्नत मांगते हो वह पूरी हो जाती हैं |


महेश्वर के इस मंदिर में गजानन के माथे पर मुकुट, गले में हार और खूबसूरत श्रृगांर गणेश भगवान के इस सूंदर मनमोहक रूप को छिपा लेता हैं | इस मंदिर को गोबर गणेश मंदिर के नाम से जाना जाता हैं भक्तों के अनुसार मध्यप्रदेश के निमाड़ क्षेत्र में माहेश्वर कस्बे में गजानन भव्य रूप में दर्शन देते हैं | मंदिर के पुजारी के अनुसार यह मूर्ति गोबर और मिट्टी से बनी है आधा हिस्सा गोबर का बना हुआ हैं हम लोग पूजा में या तो मिट्टी या गोबर की ही मूर्ति बनाते हैं | दोनों को मिलाते नहीं है, लेकिन इन दोनों गोबर और मिट्टी में पंचतत्वों का वास माना जाता हैं | गाय के गोबर में तो साक्षात माँ लक्मी विराजमान रहती हैं, इसलिए भक्तों को गणेश भगवान के साथ - साथ मां लक्मी का भी आशीर्वाद मिलता हैं | 

इस मंदिर की मूर्ति का आकार भी भक्तों को हैरान कर देती हैं एक तरफ जहां मंदिर का बाहरी आकार किसी मस्जिद के गुबंद की तरह हैं और वहीं मंदिर के अंदर की बनावट लक्मी यंत्र की तरह लगती हैं | लोगों ने बताया कि औरंगजेब के शासन काल में मंदिर को तोड़कर मस्जिद बनाने का प्रयास किया गया था | मंदिर में गणेश भगवान अपनी दोनों पत्नियों रिद्धि - सिद्धि के संग दर्शन देते हैं यहां उल्टा स्वास्तिक बनाने से मनोकामना पूरी हो जाती हैं | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर