Category Archives:  Spiritual

आपके जीवन में होने वाले अच्छे-बुरे वक्त का संकेत देगा कौवा, कौवे को इस दिशा में देखा तो हो जाएंगे धनवान..

Apr 26 2019

Posted By:  AMIT

भारतीय शास्त्रों के अनुसार हमारे जीवन में होने वाली अच्छी-बुरी घटनाओं के बारे में हमें जीव-जन्तुओं द्वारा पहले ही संकेत दे दिए जाते हैं | शास्त्रों के अनुसार कौवा भी एक ऐसा पक्षी है जो हमें हमारे जीवन में होने वाली घटनाओं के बारे में पहले से सचेत कर देता हैं | आपको कभी भी कौवा दिखाई दे जाता हैं या फिर उनकी आवाज भी सुनाई दे जाती है, तो इस चीज को बिल्कुल भी अनदेखा नहीं करना चाहिए | क्योंकि इस पक्षी की आवाज या इसके दिखाई देने पर आपके घर में होने वाले शुभ और अशुभ के बारे में पहले से ही संकेत कर देता हैं | 


- शास्त्रों के अनुसार कौवे को यम का दूत माना जाता है, इसके बारे में बताया जाता है कि कौवा यमलोक में जाकर पृथ्वी के लोगों के बारे में सारी सूचनाएं दे देता हैं | 

- कौवे के बारे में शास्त्रों में उल्लेख किया गया कि आपके घर की छत पर कोई कौवा आकर दक्षिण की और मुंह करके बोलता हैं तो ये उसका बोलना अशुभ होता हैं | क्योंकि कौवा इस और इशारा करता है कि घर में किसी सदस्य की मृत्यु हो सकती हैं |


- अगर आप को दोपहर से पहले पेड़ पर कौवा या कौवे की आवाज पूर्व या उत्तर दिशा में सुनाई-दिखाई देता है समझ जाना चाहिए कि आपका समय बहुत ही अच्छा व्यतीत होने वाला है और इसके अलावा ये शादी के बंधन वह पत्नी सुख का संकेत भी माना जाता हैं | 

- आप किसी कार्य से कहीं जा रहे है और उसी समय कौवा किसी बर्तन में पानी पीता हुआ दिखाई देता हैं | तो समझ जाइए कि उसको धन लाभ हो सकता हैं और जिस कार्य के लिए जा रहे है वह सफल (पूरा) हो जाएगा |


- शास्त्रों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि अगर आपको कभी कौवा अपनी चोंच में रोटी का टुकड़ा लिया हुआ दिखाई देता है तो ये इस बात की और इशारा करते है और आप ने जो भी मन्नत मांगी है वह जल्द ही पूरी होगी | 

- आप अगर प्रातः काल कहीं पर जा रहे हो और कोई कौवा आपके पैरों को स्पर्श करता है तो यह शुभ संकेत हैं | आप जैसी भी नौकरी कर रहे है उसमें आपकी उन्नति होगी और रुका हुआ काम फिर से चलने लगेगा | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर