Category Archives:  News

ग्लोबल वार्मिंग का खतरा इन समुंद्री जीवों पर सबसे ज्यादा मंडरा रहा..जानिए कैसे

Apr 27 2019

Posted By:  AMIT

 विश्व में ग्लोबल वॉर्मिंग का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है और विश्व की विकराल समस्या बन चूका हैं | इस ग्लोबल वार्मिंग का खतरा सबसे ज्यादा समुंद्री जीवों पर मंडरा रहा है और इस वजह से थलचर-जमीन पर रहने वाले जीवों की तुलना में समुंद्री जीवों के विलुप्त होने की आशंका दो गुना से ज्यादा हो गयी चुकी हैं | अमरीका के ' रटगर्स यूनिवर्सिटी 'के वैज्ञानिकों के मुताबिक उन्होंने शोध में पाया की जीविका और खान-पान के लिए समुंद्री जीवों पर निर्भर रहने वाले इंसानों को इस बहुत बड़ी मुसीबत से उनको सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पद सकता हैं | 


शोधकर्ताओं ने बताया कि इस सर्वे में समुंद्र और जमीन पर रहने वाले जीवों की तुलना की गयी है, इस शोध में मकड़ी व छिपकली से लेकर मछलियों तक की करीब 400 से ज्यादा प्रजातियों पर अध्ययन किया गया था | RU के प्रोफेसर ' मालिन पिंस्की ने कहां की, इस बढ़ते तापमान की वजह से समुंद्री जीव थलचर जीव के मुकाबले अपना निवास स्थान दुगुने तेजी से खो रहे हैं | सरकार को इन समुंद्री जीवों की और ध्यान देते हुए इनके सरंक्षण के लिए कुछ ठोस कदम उठाने चाहिए | अगर ऐसा नहीं हो पता है तो हमे और खासकर समुंद्री जीवों पर रहने वाले लोगों को इसका भारी नुकशान उठाना पड़ सकता हैं |


अमरीकी वैज्ञानिकों का कहना है कि पृथ्वी पर बढ़ते इस ग्लोबल वार्मिग-तापमान की वजह से जमीन पर रहने वाले जीव-जंतु तो जंगल और छायादार जगहों पर छुपकर अपनी रक्षा कर सकते हैं | लेकिन समुंद्री जीवों के लिए पानी एक मात्र विकल्प है जो भी अब नहीं रहा, क्योंकि पृथ्वी के अंदर का तापमान तेजी से बदल रहा हैं | इसलिए समुंद्र का पानी सबसे पहले गर्म होता है, अगर लगातार पृथ्वी का तापमान इसी तरह से बढ़ता जाएगा तो समुंद्री जीवों की बहुत सी प्रजातियां नष्ट हो जाएगी | इस प्रजाति की वजह से पृथ्वी पर भी संकट आएगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर