Category Archives:  News

UWA की रिपोर्ट के मुताबिक, हिन्द महासागर से गायब हो रहे है प्लास्टिक के अवशेष..2025 तक

Apr 27 2019

Posted By:  AMIT

विश्व में प्लास्टिक एक सबसे बड़ी समस्या बनती जा रही है, लोगों द्वारा इस प्लास्टिक का गलत दुरूपयोग किया जा रहा हैं | इस प्लास्टिक की वजह से जीव, जंतुओं के अलावा पृथ्वी के पर्यावरण और भूमिगत जमीन पर तेजी से प्रभाव पड़ रहा है, जिससे जहरीली गैसे निकलती है जो इस वातावरण के लिए हानिकारक हैं | इस प्लास्टिक से जलीय जीव भी अछूते नहीं है और आये दिन ये जीव प्लास्टिक की वजह से मर रहे हैं | सबसे ज्यादा प्लास्टिक कचरे का हिन्द महासागर सबसे बड़ा डंपिंग ग्राउंड यानि यहीं पर सबसे ज्यादा प्लास्टिक जमा रहता हैं | 


एक रिसर्च में शोधकर्ताओं ने बताया कि हिन्द महासागर से प्लास्टिक अचानक धीरे-धीरे गायब हो रहा है इस प्लास्टिक के गायब होने के पीछे की सच्चाई अभी तक पता नहीं चली हैं | ' ऑस्ट्रेलिया की वेस्टर्न विश्विधालय ' के शोध्कर्ताओ के मुताबिक, हिन्द महासागर में प्लास्टिक कचरे को मापने और उसको ट्रैक करने के लिए एक रिसर्च किया गया हैं | इस रिसर्च में हमने पाया की दक्षिणी हिन्द महासागर से प्लास्टिक पश्चिमीं दिशा की और जा रहा हैं इस और जाते हुए यह दक्षिण अफ्रीका से होते हुए दक्षिण अंटलांटिक महासागर में बह जाता हैं | 


ऑस्ट्रेलिया की UWA में पीएचडी की छात्रा मिरिजाम वैन डेर महीन ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि एशियाई मानसून प्रणाली की वजह से दक्षिणी हिन्द महासागर में दक्षिण-पूर्व हवाएं प्रशांत और अंटलांटिक महासागर की तुलना में ज्यादा तेज चलती हैं | इसलिए ये तेज हवाएं प्लास्टिक के अवशेषों को हिन्द महासागर के पश्चिम दिशा की और अपने साथ ले जाती हैं | एक रिपोर्ट के मुताबिक देखने पर ऐसा लगता है कि प्लास्टिक के ये अवशेष बंगाल की खाड़ी में इकट्ठा हो सकते हैं | शोधकर्ताओं के मुताबिक ये भी हो सकता है कि हिन्द महासागर का प्लास्टिक तेज हवाओं के साथ बहता हुआ किनारों पर आ जाए |


रिसर्च के मुताबिक ये तेज मानसूनी हवाएं प्लास्टिक को तेज धारा के बहा के ले जाए | UWA की चारि पैट्टीराची ने कहां की प्लास्टिक का सही तरिके से पत्ता लगाने के लिए अभी तक कोई खास तकनीक नहीं बनी है, हमे हिन्द महासागर में प्लास्टिक का पत्ता लगाने के लिए परोक्ष तरीका अपनाना चाहिए | एक रिपोर्ट के मुताबिक हर साल लगभग 1.5 करोड़ टन प्लास्टिक के अवशेष तट एंव नदियों के माध्यम से समुंद्र में चले जाते हैं | साल 2025 तक प्लास्टिक की मात्रा बढ़कर दुगुनी हो जाएगी | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर