Category Archives:  LifeStyle

हर महिला को देवी मां दुर्गा की इन बातों का रखना चाहिए ध्यान, जिंदगी में कभी नहीं खाएंगी मात..

Apr 30 2019

Posted By:  AMIT

भारत में नवरात्रा के दौरान मां देवी पूजन का विशेष महत्व बताया जाता है, माता के भक्त पुरे 9 दिनों तक मां की अराधना करके उनको प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं | भारतीय हिन्दू धर्म के अनुसार ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों ने मिलकर मां आदिशक्ति का निर्माण किया था और ये आदिशक्ति मां अपनी आठ भुजाओं में शस्त्र और चेहरे पर मुस्कान लिए हुए अपने वाहन सिंह पर विराजमान रहती हैं | महिषासुर जैसे दैत्य-राक्षस का नाश करने वाली मां दुर्गा ने कई बार मुश्किल समय में देवताओं की मदद की थी, तो आइए इस नवरात्री जानते है कि हर महिला को मां से वो कौनसी 5 बातें है जो जाननी चाहिए | 


लक्ष्य निर्धारित करें
देवी मां दुर्गा के चेहरे को देखते ही सबसे पहले उनका मुस्कान वाला चेहरा दिखाई देता है, जीवन के किसी भी कठिन मोड़ पर हर स्त्री को चेहरे पर मुस्कान बनाए हुए अपनी हर परेशानी का सामना करना चाहिए | देवी मां कि बड़ी आंखें बताती है कि हर महिला को अपने लक्ष्य के प्रति सचेत रहना चाहिए और आपको अपने जीवन में कौन-कौन से काम कब करने है और आप को किन बुलंदियों बन जाना है इसका भी पता रहना चाहिए | 

महिला के कई रूप होते है 
नवरात्रा के दौरान मां के नौ रूपों की पूजा की जाती है और ठीक उसी प्रकार हर महिला भी अपने जीवन में कई किरदार निभाती हैं | एक महिला कभी बेटी, मां, पत्नी तो कभी नानी-दादी बनकर अपनी जिम्मेदारियों को निभाया है, मां के नौ रूप हर महिला को संदेश देते है कि समय पड़ने पर मातुव समेटे हुए महिला खुद की और अपने परिवार की रक्षा करने के लिए चंडी का अवतार भी ले सकती हैं | 


हर काम को सिकने की पहल करें
भारतीय हिन्दू धर्म के अनुसार संसार को बचाने के लिए ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवतोओं ने मिलकर अपनी शक्ति से देवी मां दुर्गा का निर्माण किया | देवी मां की इस बात से आपको सिख लेना चाहिए कि एक अच्छी महिला कैसे अपने परिवार सहित अपनी रक्षा कर सकती हैं जो जिंदगीभर सीखने में विश्वास रखता हो | अगर आप अपने जीवन के देखने के नजरिये को साफ और सच्चे मन से देखेंगे तो आप जीवन में कभी भी मात नहीं खाएंगे |

अपने जीवन में निर्भय रहना जरूरी है
महिला को जीवन में कठिन से कठिन परेशानियों और निडर रहने के लिए मजबूत रहना जरूरी है, देवी मां दुर्गा के अस्तित्व से हर महिला को अपनी शक्तियों को पहचानने के साथ हमेसा निडर रहने की शिख लेनी चाहिए | अपने वाहन सिंह पर सवार मां हर महिला को संदेश देती है कि अगर कोई स्त्री ठान ले तो वो बड़ी से बड़ी परेशानी का भी हल ढूंढ लेती हैं | हर महिला को बस खुद पर विश्वास रखने की जरूरत हैं | 


होशियार और मल्टी टेलेंटेड बने 
देवी मां दुर्गा के आठ हाथ हर महिला को होशियार और ताकतवर बनने का संकेत देती है, अगर आप अपने जीवन में कुछ बड़ा पाना चाहते हो तो आपको हमेसा एक से ज्यादा काम करने आने चाहिए | ऐसा करने से आपके जीवन में समय की बचत होगी और इससे आपके दिमाक और शरीर तंदरुस्त रहेगा, अगर आप ऐसे ही परिश्रम करके अपने जीवन की हर बाधा ख़त्म करके अपने जीवन को और बेहतर बना सकते हैं | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर