Category Archives:  Spiritual

राशिफल 01 मई 2019: गणपति जी इन 09 राशियों के सपने करेंगे साकार, जाने आपके लिए कैसा रहेगा बुधवार..

Apr 30 2019

Posted By:  Anil

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 01 मई 2019 का राशिफल क्या कहता है | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ | 
खुद में बदलाव लाने के लिए आज का दिन अच्छा है | आपके व्यवहार से लोग काफी प्रभावित होंगे | इस राशि के अर्थशास्त्र से जुड़े स्टूडेंट्स को नौकरी का कोई अच्छा प्रस्ताव मिलने की संभावना है | आज आप भविष्य में पैसों को इकट्ठा करने का प्लान बनायेंगे | जीवनसाथी के साथ किसी मूवी को देखने जायेंगे | बेरोजगार लोगों को आज रोजगार का अवसर मिलेगा | ऑफिस के काम से कहीं बाहर यात्रा करनी पड़ सकती है | धन लाभ होने के पूरे चांस हैं | मंदिर में साबुत मूंग की दाल दान करें, आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज अचानक कहीं से धन लाभ होगा | आपके आर्थिक पक्ष में मजबूती आयेगी | आपको पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी | आज किसी नये व्यक्ति से दोस्ती के योग बन रहे हैं, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद रहेगा | इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन है | आपका पढ़ाई में मन लगेगा, साथ ही नये कोर्स को ज्वाइन करने के लिए भी दिन शुभ है, सफलता जरूर मिलेगी | कार्यक्षेत्र में वृद्धि के साथ धन लाभ होगा | लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है | ब्राहमण को मिट्टी का बर्तन दान करें, धन में बढ़ोतरी होगी |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज किसी काम में की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा | सोसाइटी में सबके सामने अपनी बात रखने का आपको पूरा मौका मिलेगा | धन लाभ के नये रास्ते नजर आयेंगे | आज नयी जमीन खरीदने का योग बन रहा है | इस राशि के मैकैनिकल इंजीनियर्स के लिए आज का दिन सफलता प्रदान करने वाला है | सेहत के मामले में आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे | माँ दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें, आपकी सफलता सुनिश्चित होगी |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो, |
आज किसी काम को शुरू करने से पहले आपको घर के बड़े-बुजुर्ग की राय लेनी चाहिए, इससे आपके काम निश्चित तौर पर बनेंगे | आज किसी छोटी-सी बात पर जीवनसाथी से अनबन होने की संभावना है | अपने रिश्तों की गरिमा को बनाये रखने के लिए आपको उनसे बहस करने से बचना चाहिए, सब अच्छा होगा | किसी मित्र की मदद से आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा | पौष्टिक खाने का सेवन करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा | दुर्गा जी को इत्र चढ़ाएं, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका समय परिवार वालों के साथ बीतेगा | घर की कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको मिल सकती है | ऑफिस में सीनियर्स आपके काम से खुश रहेंगे | आपको अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा | शाम को इवनिंग वॉक करने से आप खुद को स्वस्थ और ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे | इस राशि के फिजिक्स स्टूडेंट्स को आज पढ़ाई में कड़ी मेहनत करने की जरूरत है | कुल मिलाकर आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया वाला रहेगा | जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा |



कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे | इस राशि के छोटे बच्चे आज पढ़ाई में अधिक रूचि लेंगे, इससे माता-पिता बहुत खुश रहेंगे | जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है, विवाह के कई नये प्रस्ताव आयेंगे | परिवार वालों के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर जाने की योजना बनायेंगे, जिससे घर का माहौल आनन्दमय हो जाएगा | स्वास्थ्य आज पहले से बढ़िया रहेगा | आपकी कोई खास इच्छा आज जरूर पूरी होगी | गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं, आपका दिन खुशनुमा रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपके मन में कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपके किसी खास काम को पूरा करने में मदद करेगा | ऑफिस में आज आपकी एक्टिविटी पर नजर रखी जा सकती है, आपको संभलकर रहना चाहिए | अगर आपकी किसी मित्र से अनबन हो रखी है, तो वो आज दोस्ती का हाथ बढ़ा सकता है | आपके स्वास्थ्य में आज कुछ गिरावट आ सकती है | आपको बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद प्राप्त होगा | छोटे बच्चे को हरे रंग का पेन गिफ्ट करें, आपकी सभी समस्याओं का हल निकलेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी | पैसा कमाने का कोई शार्टकट तरीका अपनाएंगे | जीवनसाथी को खुश करने के लिए आप उन्हें कोई अच्छा-सा गिफ्ट देंगे | परिवार में सबके साथ रिश्ते बेहतर बने रहेंगे | अपने स्वास्थ्य को फिट रखने के लिए आपको ताजे फलों का सेवन करना चाहिए | इस राशि के जो लोग कवि हैं, आज वो किसी नई कविता की रचना करेंगे | आपकी लेखन कला से लोग प्रभावित होंगे | जो लोग फील्ड वर्क करते हैं, उन्हें किसी काम से दूसरे शहर जाना पड़ सकता है | गाय को हरी घास खिलाएं, रिश्ते बेहतर होंगे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |  
आज आप जरूरी काम को निपटाने के लिए प्री-प्लानिंग करेंगे | समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी | इस राशि के फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रहे स्टूडेंट्स के पास आज किसी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है | आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा | संतान सुख की प्राप्ति होगी | लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल है | तोते को हरी मिर्च खिलाएं, कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी होगी |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका रूझान आध्यात्म की ओर अधिक रहेगा | जीवनसाथी के साथ  किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे | परिवार के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी | ऑफिस में आज किसी से बहस होने की संभावना है, आपको इससे बचकर रहने की जरूरत है | ब्राह्मण के पैर छूकर आशीर्वाद लें, कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी होगी  |


कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आप किसी काम में माता-पिता की सलाह लेंगे, ये सलाह आपके लिये लाभकारी रहेगी | आज आपके मन में सामाजिक कार्य करने के लिए कई नए विचार आएंगे | सोसाइटी के लोग आपके अच्छे व्यवहार से खुश रहेंगे | ऑफिस में किसी सहकर्मी से काम के लिये कोई सलाह मिलेगी, जो कि आपके लिए कारगर साबित होगी | आपका वैवाहिक जीवन मधुरता से परिपूर्ण रहेगा | कई दिनों से पैसों के उलझे मामले आज सुलझ जायेंगे | आपकी खुशियों में इजाफा होगा | माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आपके रिश्तों में कुछ दिनों से बनी कड़वाहट आज मिठास में बदल जाएगी | इस राशि के साईंस स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है | आपको अपने जीवन में परिवर्तन लाने के कई अवसर मिलेंगे | सही अवसर का चुनाव आपके लिए फायदेमंद रहेगा | इस राशि की महिलाओं का ध्यान आज घरेलू कामों में पूरी तरह से केन्द्रित रहेगा | आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा | अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं, रिश्तों में मिठास बनी रहेगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर