Category Archives:  Spiritual

राशिफल 02 मई 2019; सिद्ध योग इन 05 राशियों की बदल देगा किस्मत, जानें कैसा बीतेगा आपका गुरुवार का दिन..

May 01 2019

Posted By:  Anil

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 02 मई 2019 का राशिफल क्या कहता है |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपको किसी जरूरी काम में बड़े भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा | इस राशि के कपड़े का बिज़नेस करने वाले लोगों को फायदा होगा | जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करेंगे | समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा | इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है | आपका स्वास्थ्य फीट रहेगा | आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा | आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। विष्णु जी को प्रणाम करें, कार्यों में सफलता मिलेगी |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपकी खुशियों में इजाफा होगा | आपको अचानक किसी काम से मुनाफा हो सकता है। इस राशि के जिन लोगों का इलेक्ट्रॉनिक्स का बिजनेस है, उनकी बिक्री में बढ़ोतरी होगी | खेलकूद से जुड़े लोगों को भी लाभ के कई मौके मिलेंगे | दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बरकरार रहेगी | सेहत के मामले में आपका दिन बेहतर बना रहेगा | धार्मिक कार्यों में अपना सहयोग दें, जीवन में सुख की अनुभूति होगी |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज रूके हुए काम पूरे होने की संभावना है | इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों को आज नई उपलब्धियां प्राप्त होगी | बिजनेस के किसी काम के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है | आपकी यात्रा मंगलमय रहेगी | आपके आसपास कुछ पॉजिटिव बदलाव आपकी जिंदगी को बेहतर बनायेंगे | समाज में आपका दायरा बढ़ेगा | तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है | मंदिर की साफ-सफाई में अपना सहयोग दें, धन लाभ होंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपके काम धीमी गति से पूरे होने की संभावना है | किसी खास काम में लोगों का सहयोग पाने के लिये आपको कोशिश करनी पड़ेगी | आज जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों में मिठास बनाये रखने की जरूरत है | इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा | आपको अपने बच्चों की पढ़ाई पर भी नजर रखने की जरूरत है | बिजनेस में विरोधियों से आपको बचकर रहना चाहिए | खुद को फीट रखने के लिए आपको एक्सरसाइज़ का सहारा लेना चाहिए | जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, जीवन में खुशियाँ बरकरार रहेगी |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपकी पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ने की उम्मीद है | आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी | दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे | आज आपको फिजूल की बातों में पड़ने से बचना चाहिए | आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा | तली-भुनी चीजें खाने से आपको बचना चाहिए | आपके कुछ खास काम में आज रूकावट आ सकती है, लेकिन शाम तक काम पूरा हो जायेगा | मंदिर में चने की दाल दान करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी |



कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज परिवार वालों के साथ समय बीतेगा | अगर आज किसी को प्रपोज करना चाहते हैं, तो आज का दिन शुभ है | काम में सफलता जरूर मिलेगी | इस राशि के जो लोग प्राईवेट जॉब करते हैं, बॉस उनके काम से बेहद खुश होंगे | संतान के साथ संबंधों में मजबूती आयेगी | पुराने रोगों से आपको छुटकारा मिलेगा | विष्णु जी को पीले फूल अर्पित करें, आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होगी |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आप किसी पारिवारिक समारोह में जा सकते हैं | जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलने की जरूरत है | ऑफिस में आज स्थिति ठीक-ठाक रहेगी | नौकरी के क्षेत्र में लाभ पाने के लिये आपको मेहनत करने की आवश्यकता है | परिवार में आज किसी से भी बात करते समय आपको अपनी भाषा पर संयम बनाये रखना चाहिए | ब्राह्मण को कुछ दान करें, आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात होने की संभावना है | इस राशि के जो लोग पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें अपने काम के लिये तारीफ मिलेगी | कुल मिलाकर आज आप अपने सभी कामों में बहुत हद तक सफल रहेंगे | बिजनेसमैन को अच्छा-खासा फायदा होगा | इस राशि के बच्चे पढ़ाई में रूचि लेंगे | आपका पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा | मंदिर में एक हल्दी का टुकड़ा दान करें, धन लाभ होगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आप अपने जीवन में कुछ नए बदलाव करेंगे | ये बदलाव आपके लिये फायदेमंद होंगे | इस राशि के फैशन डिजाइनर्स को अपने काम के लिए विदेश जाने का मौका मिलेगा | ऑफिस का माहौल आपको खुश रखेगा | काम समय पर पूरे होंगे | सेहत की दृष्टि से आप खुद को एनर्जेटिक फील करेंगे | परिवार की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी | कोर्ट-कचहरी का मामला आज आपके पक्ष में रहेगा | आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा | अपने गुरु को प्रणाम करें, आर्थिक-स्थिति बेहतर बनी रहेगी |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज दाम्पत्य संबंधों में तालमेल बनाकर चलने की जरूरत है | किसी बात पर जीवनसाथी से अनबन हो सकती है | आपको बहस करने से बचना चाहिए | आज तरक्की के कई अच्छे मौके आपके सामने आयेंगे, लेकिन आपको उन मौकों पर नजर बनाये रखने की जरूरत है | आर्थिक रूप से आप मजबूत बने रहेंगे | आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए | छोटे बच्चे को कलर की डिब्बी गिफ्ट करें, मेहनत रंग लायेगी |


कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपके काम मन-मुताबिक पूरे होंगे | इस राशि के जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उन्हें कोई बड़ा पद मिल सकता है | आज आपकी फाइनेंशियल कंडिशन बेहतर बनी रहेगी | आप रोजगार के मामले में किसी से सलाह लेंगे, जो कि आपके लिये फायदेमंद रहेगी | आज आपके मन में नए विचार आयेंगे | मित्रों के साथ संबंध बेहतर होंगे | मंदिर में घी की डिब्बी दान करें, रिश्ते बेहतर होंगे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा | आज आपका कोई नया काम करने का मन कर सकता है | आपको काम में सफलता मिलेगी | परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी | व्यापार में अचानक आपको धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे | बड़े-बुजुर्ग आज शाम को अपने दोस्तों से मिलने जायेंगे | चिड़ियों को बाजरा खिलाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर