Category Archives:  LifeStyle

दुनिया का सबसे मोटा बच्चा ये इतना मोटा, कि कपड़े लपेटकर रहने को मजबूर.. जानिए कैसे

May 02 2019

Posted By:  AMIT

आज दुनियाभर में लोग मोटापे से परेशान है लोग हर दिन कोशिश करता है कि कैसे भी करके अपना वजन कम किया जाए और अपने आप को फिट रखने की कोशिश करते रहते हैं | मोटापे को कम करने के किए पूजा-पाठ और लाख जतन भी करते है, मगर इन सबके बीच दुनिया के सबसे मोटे बच्चें की फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं | दुनिया में एक सबसे मोटा बच्चा भी है, इस बच्चें का वजन सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे | 


' Daily Mail ' की रिपोर्ट के अनुसार 10 साल का यह बच्चा इंडोनेशिया का रहने वाला है, इसका नाम आर्या परमाना है और ये इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा में चिपुरवासारी गांव का हैं | बताया जा रहा है कि आर्या नाम के इस बच्चें का वजन 192 किलो था और इसे दुनिया का सबसे मोटा बच्चा माना जा रहा है, क्योंकि इस बच्चें का शरीर इतना भारी है कि यह न तो उठ पाता है और न ही चल पाता हैं | अब दिक्क्त यह है कि इस बच्चें को पुरे दिन अपने शरीर पर कपड़ा लपेटकर लेटा रहना पड़ता है, आर्या परमाना दमा, नींद न आना जैसी बीमारियों से ग्रसित हैं | इंडोनेशिया के डॉक्टरों ने आर्या को क्रेश डाइट पर रख दिया है और अब उसे सिर्फ ब्राउन राइस और सब्जियां ही खाने को दी जाती है, बताया जा रहा है कि आर्या जन्म के बाद एक सामान्य बच्चें जैसा था |

जब आर्या 2 साल का हुआ तो उसका वजन अचानक बढ़ने लगा, लेकिन बच्चें को और किसी और बीमारी न होने के कारण मां-बाप निश्चित थे | लेकिन कुछ दिनों बाद ही आर्या का वजन बढ़ने लगा, हालांकि अब आर्या का वजन 189 किलो तक पहुंच गया है अब इसकी उम्र 13 वर्ष हैं | डॉक्टरों के मुताबिक अब बच्चें का ऑपरेशन करके इसके शरीर की एक्सट्रा चर्बी को कम किया जाएगा, लेकिन बच्चें के माता पिता उसके बढ़ते वजन को लेकर काफी चिंतित हैं | वे कोशिश कर रहे है कि बच्चें का वजन जल्दी से जल्दी कम हो जाए |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर