Category Archives:  Spiritual

राशिफल 06 मई 2019: महादेव की कृपा से इन 07 राशियों पूरे होंगे अरमान, जानें बाकी क्यों रहें सावधान..

May 05 2019

Posted By:  Anil

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 06 मई 2019 का राशिफल क्या कहता है |
 

मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ | 
आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे | छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है | माता-पिता के साथ संबंध बेहतर होंगे | आज काम में कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ की संभावना बन रही है, जिससे आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा | आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए किसी ट्रिप का प्लान बनायेंगे | शिवलिंग पर जल अर्पित करें, धन लाभ होंगे | 

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आय के नए स्रोत सामने आयेंगे | दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी | सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए दिन बेहतरीन रहेगा | आपको लाभ के कुछ अवसर प्राप्त होंगे | आज आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा | किसी नए कॉन्टैक्ट से आपको फायदा होगा | शिव जी को प्रणाम करें, आपकी मेहनत रंग लायेगी |  

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज दोस्त आपसे किसी काम के लिए मदद मांग सकते हैं | परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी | किसी नयी तकनीक से आपके व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है | उत्पादन कार्य तेज गति से पूरा होगा | आज अपने पार्टनर के साथ डिनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे | आपको संतान सुख का भी लाभ मिलेगा | संगीत से जुड़े हैं, तो किसी बड़ी जगह परफॉर्मॆंस करने का मौका मिलेगा | मंदिर में मिश्री दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो, |
आज आपको ऑफिस में अपने आसपास के लोगों से संभलकर रहने की जरूरत है | कुछ लोग आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं | आप अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करेंगे, ये बदलाव आपके लिए फायदेमंद रहेंगे | बिजनेस में आपको विरोधियों से बचकर रहना चाहिए | खुद को फिट रखने के लिए आपको योग करना चाहिए | आपके प्रेम-संबंधों में मिठास आयेगी | शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं, आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा | 

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आप अपना ध्यान किसी नए काम की ओर लगायेंगे | करियर के मामले में चीज़ें बेहतर होने के आसार हैं | आज सेहत के प्रति आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है | आपको फ़ास्ट फ़ूड खाने से बचना चाहिए | बिजनेस में नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा | किसी बड़ी डील को करने से पहले आपको सोच-समझकर ही आगे बढ़ना चाहिए | घर वालों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ा मनमुटाव हो सकता है | ब्राह्मण को कुछ दान करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी | 



कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपकी कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके करियर के लिए मददगार रहेंगे | आप परिवार वालों की इच्छा पूरी करेंगे | आपको अपने हर काम में सफलता मिलेगी | आज आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे, आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल भी मिल सकते हैं | जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी | आज आपको किसी शादी समारोह में जाने का अवसर मिलेगा | शिवलिंग पर नारियल अर्पित करें, कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज इनकम के नए सोर्स प्राप्त होंगे | आपको व्यापार में उम्मीद से कुछ कम ही लाभ होगा | आपको साथ काम करनेवालों से सहयोग नहीं मिल पायेगा | आपको अपने घर के काम में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा | आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे | आज ऑफिस में काम का बोझ थोड़ा बढ़ सकता है | बड़े-बुजुर्ग को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए | माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा | 

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी | ऑफिस में कोई नया काम मिलेगा, जिसे पूरा करने में आप सफल रहेंगे | शाम को परिवार वालों के साथ मौज-मस्ती में समय बितायेंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा | माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान करेंगे | आपका प्लान सफल रहेगा | मैनेजर पोस्ट के लोगों के लिए दिन शानदार रहेगा | काम में सफलता मिलेगी | कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में अपने सीनियर से प्रोत्साहन मिलेगा | शिवलिंग पर तिल चढ़ाएं, आपका दिन अच्छा रहेगा | 

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज किसी काम के सिलसिले में यात्रा फायदेमंद रहेगी | समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा | परिवार में किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा | आप अपने लक्ष्य को पूरा करने के बारे में विचार करेंगे | आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे | जो लोग मार्केटिंग की फील्ड से जुड़े हैं, उन्हें आज अच्छे क्लांइट मिलेंगे | कुल मिलाकर दिन उत्तम रहेगा | चि़ड़ियों को बाजरा खिलाएं, आपकी यात्रा सुखद रहेगी | 

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज कारोबार से जुड़े कुछ जरूरी काम पूरे होने की संभावना है | आस-पास के लोगों से कुछ नई बात सीखेंगे | जीवनसाथी की अपेक्षाएं पूरी हो सकती हैं | आपको अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाये रखने की जरूरत है | मित्रों से मिलने उनके घर जा सकते हैं | आपकी दोस्ती और भी अधिक मजबूत होगी | आज आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा बनेंगे, समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा | साथ ही आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा | छोटे बच्चों को पेन गिफ्ट करें, रिश्ते मजबूत होंगे | 


कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे | कार्यक्षेत्र में लोगों से पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा | आज इनकम के नए रास्ते खुलेंगे | बच्चे माता-पिता के साथ मंदिर जायेंगे | आज किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी | आपको अचानक से कुछ ऐसा हासिल हो सकता है, जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी | मंदिर में चावल दान करें, रिश्ते बेहतर होंगे | 

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज जरूरी काम में आपको भाई-बहन का सपोर्ट मिलेगा | आज आप परिवार वालों के साथ कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठायेंगे | आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे | करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे | हर जगह आपकी प्रशंसा होगी | बिजनेस के लिहाज से की गई यात्राएं आपके लिये लाभकारी होगी | आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी | आज आपको मेहनत का पूरा नतीजा मिलेगा | मंदिर में भगवान को फूल चढ़ाएं, आपको सभी काम में सफलता मिलेगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर