Category Archives:  Spiritual

राशिफल 07 मई 2019: आज हनुमान जी की इन 07 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा | जानें अपना भी हाल..

May 06 2019

Posted By:  Anil

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 07 मई 2019 का राशिफल क्या कहता है |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आप माता-पिता के साथ दर्शन के लिए मंदिर जायेंगे | घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा | जीवनसाथी के साथ सामंजस्य स्थापित होगा | लवमेट के लिए आज का दिन शानदार है | आपको बिजनेस में कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है | किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीदें होगी | आप उन उम्मीदों को पूरा करने में भी सफल रहेंगे | हनुमान चालीसा का पाठ करें, धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी | सुबह के समय वर्क आउट शुरू करने से आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे | आज आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे | सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी | आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है | नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा, कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन बहुत शानदार रहेगा | मंदिर में शहद की शीशी दान करें, समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी | जीवन में आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे | आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति जरूर होगी | आज व्यापार के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी | जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साहित रहेगा | अगर आपकी कपड़े की शॉप है, तो आज आपकी बिक्री में बढ़ोतरी होगी | किसी जरूरतमंद को मसूर की दाल दान करें, आपकी मेहनत रंग लायेगी |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो, |
आज कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है, इससे आपको धन लाभ होने की उम्मीद है | आज आपके किसी घरेलू काम की गति धीमी हो सकती है, इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है | जीवनसाथी का सहयोग पाने के लिए कोशिशें करनी पड़ सकती है | सेहत के लिहाज से आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए, इससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है |हनुमान मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज जीवनसाथी की मदद मिलने से आपका कोई काम पूरा हो जायेगा | आज दोस्तों की सलाह बड़ी ही फायदेमंद रहेगी | आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त होगा | टीचर्स के लिए दिन बेहतर रहने वाला है, आपको किसी काम में सफलता मिलेगी | लेकिन स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा, योग करने से आप स्वस्थ रहेंगे | किसी काम के लिए जल्दबाजी में फैसला लेने से आपको बचना चाहिए, काम बिगड़ने की संभावना हो सकती है | किसी ब्राहमण का आशीर्वाद लें, आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा |



कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आप कोई जरूरी काम निपटाने में सफल रहेंगे | आपका प्रेम-संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा | दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाने से आपको ख़ुशी मिलेगी | धन से जुड़ी चिंताएं दूर हो जाएगी | अपनी कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे | नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे | इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर्स के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है | काम में सफलता सुनिश्चित होगी | माता-पिता का आशीर्वाद लें, दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज किसी विशेष काम में मित्रों से बेहतर सलाह मिलेगी, जिससे आपका काम आसान होगा | स्वास्थ्य की दृष्टि से आप खुद को आलस्य से भरा हुआ महसूस करेंगे | आज आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए | इस राशि के जो छात्र फैशन डिजायनिंग का कोर्स कर रहे हैं, उन्हें आज कोई नयी ड्रेस डिजाईन करने का मौका मिलेगा | हनुमान जी के मंदिर में नारियल भेंट करें, आपके साथ सब अच्छा होगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज व्यापार में आपकी सफलता सुनिश्चित होगी | धन लाभ के सुनहरे मौके मिलेंगे | आज घर-परिवार का वातावरण बेहतर बना रहेगा | इस राशि के जिन लोगों का रेस्टोरेंट है, उनके धन में वृद्धि होने की संभावना है | आप अपने करियर को बेहतर बनाने की कोशिश में रहेंगे, आपकी कोशिशें कामयाब होगी | गाय को हरी घास खिलाएं, जीवन में सुख की प्राप्ति होगी |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा | नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन उत्तम है | उन्हें काम से जुड़ी कोई खास खुशखबरी मिलेगी | जीवनसाथी के साथ शाम को कहीं घूमने जायेंगे, इससे आपके रिश्तों में मिठास बनी रहेगी | मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे | हनुमान मंदिर में चमेली का तेल दान करें, आपके सभी काम बनेंगे |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपको आर्थिक रूप से लाभ होगा | करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त होगा | आज कामकाज की अधिकता आपकी सेहत पर असर डाल सकती है | अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको सुबह-शाम टहलना चाहिए | परिवार वालों के साथ किसी टूर का प्लान बनायेंगे | लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरुरत है | मंदिर में इत्र की शीशी दान करें, करियर में आपकी बेहतरी सुनिश्चित होगी |


कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा | दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर रहेगा | सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त बने रहेंगे | आई. टी सेक्टर से जुड़े स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी | भाई-बहनों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे |घर की सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी | हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा | 

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी | साथ ही आपको तरक्की के कई अवसर भी मिलेंगे | आज परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं | आपको व्यापार में मुनाफा होने की उम्मीद है | स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा | दाम्पत्य जीवन में सलाह-मशविरा से आगे बढ़ने से सब कुछ अच्छा रहेगा | मछलियों को दाना खिलाएं, जीवन में आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर