Category Archives:  Spiritual

राशिफल 09 मई 2019; सिद्ध योग इन 07 राशियों की बदल देगा किस्मत, जानें कैसा बीतेगा आपका गुरुवार का दिन..

May 08 2019

Posted By:  Anil

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 09 मई 2019 का राशिफल क्या कहता है |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपको  किसी पुरानी इच्छा के पूरा हो जाने की उम्मीद जागेगी, लेकिन किसी भी परिणाम में हकीकत से दूर ना होना आपके लिए फायदेमंद होगा | अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं, रिश्ते बेहतर होंगे |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आप आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। करियर में कोई नया मोड़ आ सकता है | आपको प्रमोशन या किसी बड़ी डील की सूचना मिल सकती है | मंदिर में चने की दाल दान करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आपको बहुत कठिनाइयों से गुजरना होगा। मन क्रोधित रहेगा, कार्ड के अनुसार इसका मुख्य कारण किसी करीबी से धोखा खाना हो सकता है | घर के मंदिर में घी का दीपक जलाएं, सभी काम सफल होंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आप अपने आसपास के रिश्तों और चीजों में बहुत ज्यादा जुड़ाव महसूस करेंगे, असुरक्षा की भावना से कुछ नकारात्मकता रहेगी | मंदिर में कुछ देर बैठकर समय बिताएं, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी |



सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज के दिन पुराने बिगड़े रिश्ते सुधर सकते है। रिश्तों में सुधार आपके जीवन में नई खुशियां लेकर आएगा। दोस्तों के प्रति आपका लगाव ज्यादा रहेगा | ब्राहमण को कुछ दान दें, आपकी सभी समस्याओं का हल निकलेगा |

कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज घर, कार्यालय सभी जगह आपका प्रभाव नियंत्रणकारी होगा। आप समस्याओं का समाधान करने में सक्षम होंगे | आपके निर्णय माने जाएंगे | अपने गुरु को प्रणाम करें, जीवन में दूसरे लोगों से मदद मिलती रहेगी |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज का दिन साधन, संपन्नता और खुशियों में बीतेगा | आपको रिश्तों में ताजगी का अनुभव होगा, जो नई उर्जा प्रदान करेगा | मंदिर की साफ-सफाई में अपना सहयोग दें, आपके साथ सब अच्छा होगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
परिस्थितियों में अनचाहा बदलाव होने से आपको सब खत्म सा लगेगा | निराशा मन पर हावी रह सकती है | आज कोई जोखिम ना लें, ऐसा कोई काम ना करें जिसमें नुकसान की आशंका हो | माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
जीवन में प्रकाश की ओर जा रहे हैं, आज का कार्ड  बता रहा है कि परंपराओं से अलग आप अपने रास्ते खुद बनाएं, भाग्य आपके साथ है | मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं, सभी काम में सफलता मिलेगी |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आत्मविश्वास और रचनात्मकता से भरा दिन होगा | आज नए कार्य शुरू कर सकते हैं, रिश्तों में भी सुधार होगा | मंदिर में इत्र की शीशी दान करें, सबके साथ बेहतर संबंध स्थापित होंगे | 


कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
टीम वर्क करके आपको उत्साह और ऊर्जा मिलेगी | जल्द ही नए कार्य की योजनाओं पर भी काम शुरू हो जाएगा | मंदिर में एक हल्दी की गांठ दान करें, धन लाभ के अवसर मिलेंगे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
यात्रा के योग बनेंगे जो कि शुभ रहेगी | विदेश जाने की योजना पर काम और किसी नए कार्य की शुरुआत भी हो सकती है | जरूरतमंद को भोजन कराएं, रिश्तों में मिठास आयेगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर