Category Archives:  Spiritual

मोर पंख का यह टोटका करेगा धन की कमी दूर, मां लक्ष्मी हमेसा रहेगी आपके घर में विराजमान..

May 11 2019

Posted By:  AMIT

हमारे शास्त्रों और पूर्वजों के अनुसार, भगवान विष्णुजी के अवतार  श्री कृष्ण जी के मुकुट पर मोर पंख सजा होता है, जो उनके मुकुट की शोभा और सुंदरता को बढ़ाता हैं | हिन्दू धार्मिक शास्त्रों में भी मोर पंख का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है मोर पंख को नवग्रहों का प्रतीक बताया जाता है, अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में किसी प्रकार का दोष होता है तो मोर पंख की सहायता से यह दोष दूर किया जा सकता हैं | शास्त्रों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि मोर पंख के आसपास रहने वाले व्यक्ति के ऊपर नकारात्मक और बुरे दोषों का प्रभाव नहीं पड़ता हैं |  इसके अलावा शास्त्रों में ऐसे बहुत से मोर पंखों के टोटके बताए गए है, जिनको अगर व्यक्ति अपने जीवन में करता है तो वह अपने जीवन में आने वाली परेशानियों को दूर कर सकता हैं | 


मोर पंख के ये उपाय आपके जीवन में धन से जुड़ी हुई सभी समस्याओं को दूर करेंगे, अगर आप ये टोटके या उपाय आजमाते हैं तो इससे धन की देवी मां लक्ष्मी आपके घर में वास करेंगी | इन उपायों से आपके जीवन में कभी धन-दौलत की कमी नहीं रहेगी, मोर पंख का यह छोटा सा टोटका आजमा कर आप जीवन की सभी समस्याओं से समाधान पा सकते हैं | हम आपको मोर पंख के विशेष टोटके या उपाय बताने जा रहे है जिनको आजमाकर आप अपने जीवन की कठिनाइयों से छुटकारा पा सकते हैं |
 
आइए जानते है मोर पंख के उपयोग के बारे में- 

अगर आप भी चाहते है आपके घर में हमेसा सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे और मां लक्ष्मी आपसे हमेसा प्रसन्न रहे तो आप मोर पंख को घर के दक्षिण पूर्व दिशा में रख दीजिए | आप मोर पंख की पूरी गड्डी इस दिशा में रखे ताकि इससे आपके घर में सुख सम्पदा का आगमन हो इसके साथ घर का वातावरण भी बेहतर बनता हैं | अगर मोर पंख अपने घर में रखते है तो इससे धन की देवी मां लक्ष्मी आपके घर की तरफ आकर्षित होती है जिससे आपके जीवन में धन की कभी कमी नहीं होगी | 


शास्त्रों के मुताबिक अगर आपके घर में किसी प्रकार का वास्तु दोष है तो इसकी वजह से घर के सभी लोगों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं | अक्सर घर परिवार में किसी न किसी बात को लेकर अशांति बनी रहती है और लड़ाई-झगड़े होते रहते है, लोगों का स्वभाव भी चिड़चिड़ा रहता हैं | ऐसी स्थिति में आप अपने घर के मुख्य द्वार पर मोर पंख रखे आपको यह मोर पंख अपने द्वार पर रखे गणेश जी की प्रतिमा के दोनों तरफ रखना हैं | भगवान गणेश जी को बुद्धि का देवता माना जाता है और पंख लगाते समय उनसे अपने घर परिवार की सुख समृद्धि की प्राथना करें | 

मोर पंख को राहु दोष को दूर करने में भी कारगर माना गया है, ज्यादातर लोगों को पता है कि राहु बहुत क्रोधित ग्रह है अगर यह किसी की कुंडली में विराजमान हो जाए तो उसको बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं | उसके शरीर में मानसिक परेशानियां उतपन्न होने लगती है अगर आपके ऊपर भी राहु का दोष है तो आप ताबीज में मोर पंख बांधकर अपने दाहिने हाथ में बांध लीजिए ऐसा करने से राहु दोष ख़त्म हो जाता हैं | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर