Category Archives:  Spiritual

राशिफल 15 मई 2019: गणपति जी आज इन 07 राशियों के सपने करेंगे साकार, जाने आपके लिए कैसा रहेगा बुधवार..

May 14 2019

Posted By:  Anil

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 15 मई 2019 का राशिफल क्या कहता है | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ | 
आज आपके जीवन के कई क्षेत्रों में सुधार होगा | आज आप कुछ नई बातें सीखेंगे, जो आने वाले समय में आपको फायदा देगी | माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा | आज आप जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करेंगे | आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी | आज आपकी किसी बचपन की मित्र से मुलाकात होने की संभावना है | ऑफिस में आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है | मंदिर जाकर माथा टेकें, रिश्ते मजबूत होंगे |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा | आय के नए स्रोत सामने आयेंगे, ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा | आज जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेगा, वो आपसे अपने मन की कोई बात भी कह सकते हैं | आप दोनों के बीच एक-दूसरे के प्रति मान-सम्मान बना रहेगा | आपकी धन-संपत्ति में वृद्धि होगी | आपके खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे | आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे | मंदिर में साबुत मूंग की दाल दान करें, धन लाभ होंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आप जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे, घर के लिए कुछ नया सामान खरीदने की सोचेंगे | किसी काम में जीवनसाथी की मदद करेंगे, रिश्ते बेहतर होंगे | करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे | कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं | अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे | गायत्री मंत्र का पाठ करें, जीवन में आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो, |
आज आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा | ऑफिस में काम का बोझ अधिक हो सकता है, लेकिन अंत में आपको सफलता जरूर मिलेगी | आज किसी अनुभवी व्यक्ति की राय आपके लिए बेहतर साबित होगी | जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं | कारोबार में आपको फायदा होगा, लेकिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल रखना चाहिए | कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी, करियर में आपको सफलता मिलेगी | आज घर के किसी काम की वजह से आपके ऑफिस का काम लेट हो सकता है, जिससे आप थोड़ा परेशान रहेंगे | आपको अपने कार्यों में तालमेल बनाकर चलने की जरूरत है | इस राशि की महिलाओं के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है | नौकरीपेशा लोगों को कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है | अपनी बहन या बुआ को हरे रंग की कोई चीज गिफ्ट करें, आपके साथ सब अच्छा होगा |



कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे | आप पूरा दिन खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे | ऑफिस के किसी काम से की गई यात्रा से आपको बेहद लाभ होगा | परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा | आज आध्यात्म की तरफ भी आपका कुछ रुझान रहेगा | करियर में आपकी सफलता सुनिश्चित होगी | मंदिर में मिट्टी का घड़ा दान करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपके माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा | वो अच्छा महसूस करेंगे | आज आपका पैसा कहीं अटक सकता है, साथ ही बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है | जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते ठीक रहेंगे | आज किसी काम में ज्यादा मेहनत और समय लगने की संभावना बन रही है | आपको कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए | ऑफिस में आपको सबके साथ अच्छा व्यवहार बनाकर रखना चाहिए | माँ दुर्गा को प्रणाम करें, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज दोस्तों के साथ किसी तीर्थ स्थल की यात्रा करेंगे | परिवार का माहौल भी अच्छा बना रहेगा | प्रेम-संबंधों में मजबूती आयेगी | जॉब कर रहे लोगों के लिए दिन खास रहने वाला है | आपके साथ सब अच्छा होगा | बेहतर स्वास्थ्य पाने के लिए आज आप जिम ज्वाइन कर सकते हैं | अपने गुरु का आशीर्वाद लें, पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |  
आज कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होगा | शैक्षणिक कार्यों में आपका ज्यादा मन लगेगा | समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा | कई योजनाएँ समय से पूरी होने पर आपको खुशी मिलेगी | कार्यक्षेत्र में आपकी तरक्की होगी | आपके मन की इच्छा पूरी होगी | भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे | चिड़ियों को दाना खिलाएं, आपका दिन शानदार रहेगा |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज ऑफिस में आपको नए लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए, वो आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं | किसी भी काम को करने से पहले बड़ों की सलाह लेना आपके लिये फायदेमंद रहेगा | आज बच्चे माता-पिता की बात मानेंगे | आपको पढ़ाई-लिखाई में विशेष ध्यान देने की जरूरत है | स्पोर्ट्स में रुचि रखने वालों के लिये दिन ठीक रहेगा | खुद को फिट रखने के लिए आपको व्यायाम करना चाहिए | छोटे बच्चे को पेन गिफ्ट करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे |

कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपको कोई महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा | अगर आप किसी को पसंद करते हैं और उसे प्रपोज करना चाहते हैं, तो आज का दिन शुभ है | आपकी मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी | कारोबार में कुछ नए नये लोग आपसे जुड़ सकते हैं | आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर रहेगा | करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे | तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है | शिवलिंग पर जल अर्पित करें, जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी |


मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा | घर पर अचानक कई मेहमान आ सकते हैं | आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे | जीवनसाथी के सहयोग से आपका कोई जरूरी काम पूरा होगा | आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे | व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ होने की संभावना है | आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव ला सकते हैं | मंदिर में कपूर की डिब्बी दान करें, व्यापार में लाभ होगा |

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर