Category Archives:  Spiritual

मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से इन राशियों के लोग रहेंगे आबाद, मिलेगा विशेष लाभ..

Jun 06 2019

Posted By:  AMIT

आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और गुरूवार का दिन है, हर व्यक्ति अपने आम जीवन में सुखी रह सके, उसे किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े | मानव को अपनी आजीवका चलाने के लिए धन की आवश्यकता होती है | धन की देवी माता लक्ष्मी को कहा जाता है | आज हम आपको बतायेंगे की माता लक्ष्मी किन लोगो को अपना आशीर्वाद देगी | जानिए 7 जून 2019 का राशिफल क्या कहता है | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करेंगे, नौकरी और व्यवसाय के लिए यह एक अच्छा समय हैं | इस राशि के कॉलेज स्टूडेंट्स को नयी गतिविधियों में शामिल और उनको बढ़ावा देने का मौका मिलेगा, वहीं वृद्धि और बेहतरी के मजबूत संकेत हैं | आपको घर में बड़ों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा, कोई पुराना दिया गया ऋण प्राप्त होगा और आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा |  लेकिन यदि लापरवाही की जाये तो पति-पत्नी के रिश्तो में दरार आ सकती हैं | 

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे, समय का अभाव रहेगा और चल रहे काम में आपको कठिनाई का सामना करना पड़ सकता हैं | कुछ भावनात्मक मुद्दे आपको परेशान कर सकते है, इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ हैं | आय स्थिर रहेगी लेकिन आपको कुछ अनावश्यक खर्च करने पड़ सकते है  व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना आपके लिये फायदेमंद होगा |  संतान का विवाह संबंध पक्का हो सकता है अपने गुरु का आशीर्वाद लें, कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी | 

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे, कोशिश करें और किसी भी लंबित संपत्ति मामले को अदालत से बाहर सुलझाएं | वहीं इस राशि के अविवाहित लोगों को लव प्रपोजल मिल सकते है, आपकी इच्छाशक्ति बढ़ेगी और आप उत्साहपूर्वक अपने कार्यों को अंजाम देंगे | कुछ नई जिम्मेदारियां भी आपको जल्द ही मिलेगी, आप में से कुछ लोग नई साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं | घर में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे | 

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो, |
आज आपको किसी घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है, इसके साथ ही घर में किसी समारोह के योग बन रहे हैं | वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखने की जरूरत है, परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश है, तो चीजें आपके पक्ष में बनी रहेगी | पारिवारिक विवादों से बचे रहें, जरूरत से ज्यादा बाहर का खाना पेट संबंधी परेशानियां उत्पन्न कर सकता है, यदि माँ लक्ष्मी का मन से ध्यान किया जाये तो धन में वृद्धि होने की सम्भावना भी हो सकती हैं |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आप अपना ज्यादा समय परिवारवालों के साथ बितायेंगे, प्रेम-संबंध मजबूत होंगे | ऑफिस में आज आपके पास ज्यादा काम रहेगा,  नौकरी करने वाले और व्यवसायी कुछ नई योजनाओं या प्रोजेक्ट में शामिल होंगे | आय-व्यय के कामो में सावधानी रखे, वहीं विष्णु जी को इत्र चढ़ाएं, आपके धन में वृद्धि होगी | आपकी लाइफ में कोई बेहतर बदलाव होगा |


कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका समय बहुत ही शुभ है, आपका बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा | समय पर ढंग से चीजों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करना होगा, शाम को माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे | आपका स्वास्थ्य या आपका कोई करीबी आपको थोड़ा परेशान कर सकता है, इसलिए व्यायाम करें | आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती है, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे | अपने मन में किसी भी प्रकार की शंका ना रखे, आपका स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
जो काम काफी समय से अधूरे पड़े थे, उनके पूरा होने का समय आ गया हैं | आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए, विदेशी संबंधों से बहुत लाभ प्राप्त होगा और एक नया जुड़ाव या साझेदारी भी संभव हैं | कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन आय बहुत अच्छी रहेगी और आप एक नया वाहन खरीद सकते हैं | आलस्य आपके भाग्य के बीच दीवार बनकर खड़ा हुआ है गाय को रोटी खिलाएं, आपका स्वास्थय बेहतर बना रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, उसमें गलती होने की सम्भावना हो सकती हैं |  आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए, आप बैठकों, प्रस्तुतियों, प्रदर्शनियों और सम्मेलनों में लोकप्रिय रहेंगे | आपको दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए, रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोग अच्छा करेंगे और अच्छा लाभ भी प्राप्त करेंगे | आप किसी काम के लिये नई योजना बना सकते है सहभागिता बढ़ेगी और आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ एक छोटी यात्रा कर सकते हैं | अपनी मेहनत में सुधार करें और इसे बेहतर बनाए |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आपका समय बहुत अच्छा है यदि व्यवसाय में धन खर्च करते है तो काफी फायदा मिल सकता हैं | प्रभावशाली लोगों के साथ संबंध स्थापित करने के लिए अच्छा समय है और आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा | आपका करियर आगे बढ़ेगा लेकिन निर्णय लेते समय भावुक न हों, क्योंकि भावनात्मक स्तर पर कठोर निर्णय लेने पड़ सकते हैं | परिवार के सभी सदस्य खुश रहेंगे | 

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज माता-पिता अपने बच्चों के साथ पिकनिक मनाने जा सकते है, आय की वृद्धि के लिए स्थिति विकसित होगी | चित्त शांत और मन प्रसन्न रहेगा, आपको अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए | यदि बैंक या वित्तीय संस्थान से ऋण की तलाश है, तो अपने प्रयासों को जारी रखें | आपको अपना खान-पान ठीक रखना चाहिए और कुछ मामलों में आप थोड़े भावुक भी हो सकते हैं | पारिवारिक संबंध सौहार्दपूर्ण बने रहेंगे | 

कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
इस राशि के जो लोग टूर एंड ट्रेवल से जुड़े हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होगी | अगर आप उच्च अध्ययन या नौकरी के लिए विदेश जाना चाहते हैं, तो आप निराश नहीं होंगे | आपको परिवार में किसी बड़े काम की बागडोर मिल सकती है, जिसमें आप सफल भी रहेंगे | आपकी कामयाबी में वृद्धि होगी और आप नए संपर्क स्थापित होंगे, लोग आपकी मेहनत की सराहना करेंगे | यदि पैतृक संपत्ति के संबंध में कोई मामला लंबित है, तो यह मामला आपके पक्ष में आएगा | 

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
किसी व्यक्ति विशेष की निंदा ना करे, आज काम से निपट लेने के बाद आप रिलेक्स महसूस करेंगे | वित्तीय स्थिति में सुधार होना तय है और आपको आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी मिल सकता है, किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता हैं | आपका अधिकांशतः समय मनोरंजन में बीतेगा और वहीं कुछ जरूरी चीजें आज आपको फायदे दिलायेगी | आपको अपने जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा, धन के मामले में स्थिति ठीक रहेगी और अपने ईष्ट देव को प्रणाम करें ताकि रिश्ते मजबूत हों | 


दोस्तों, यह था 7 जून 2019 का राशिफल | इसे अपने दोस्तों के पास ज्यादा से ज्यादा शेयर करे | इसके साथ ही लाइक और कमेंट करना ना भूले | यदि हमारे इस राशिफल से कोई भी शख्स अपने दैनिक जीवन में आने वाली मुसीबतो से बच जाता है तो हमे बेहद खुशी होगी | माता लक्ष्य अपनी कृपा बनाये रखे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर