Category Archives:  Spiritual

घर में रखें कछुआ, वास्तु दोष और पैसों के साथ-साथ पढ़ाई और ऑफिस की समस्याएं भी होगी दूर.. जानिए कैसे..

Jun 17 2019

Posted By:  AMIT

तंत्र शास्त्रों के अनुसार हर घर में कोई ना कोई वास्तु दोष अवश्य होता है, जिससे घर वालों की तरक्की या प्रगति नहीं हो पाती हैं | इसलिए आए दिन कोई ना कोई परेशानी आती रहती है, घर में रहने वालों को सुखी जीवन जीने के लिए और घर में सुख समृद्धि पाने या बनाये रखने के लिए फेंगशुई कछुए का प्रयोग करना चाहिए | आइए जानते है इस कछुए के बारे में..


क्या है फेंगशुई कछुआ की विशेषता?  
हमारे पूर्वजों ने भी इस बात का जिक्र किया कि, कछुआ घर या व्यापार में धन लाता हैं | इसमें पैसे लाने की एक विलक्षण चुंबकीय शक्ति होती है क्योंकि उसके मुहं में एक सिक्का होता हैं | जो ब्रह्माण्ड की सकारात्मक ऊर्जा से भरा हुआ होता है, इसमें जो एक तरह की सकारात्मक ऊर्जा होती है उसकी वजह से कछुआ जल और जमीन दोनों जगहों पर रह सकता हैं | वह पृथ्वी पर अपनी पूरी कलाओं से ऊर्जा पैदा करता है, कछुआ लाने से घर, कार्यालय, फैक्ट्री, दुकान या व्यापार स्थल पर भी सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती हैं | जिससे सबका वास्तु दोष दूर हो जाता है और पैसे कमाने की ताकत बढ़ती हैं | इससे मानसिक तनाव दूर होता है और जल्दी-जल्दी सारे काम बनते चले जाते हैं | धन लाभ के लिए कछुए को घर फैक्ट्री और दुकान में अंदर की तरफ मुंह करके छिपाकर रखना चाहिए | 


कछुआ मकान के वास्तु दोष को दूर करता है
मकान के दक्षिण दिशा या पश्चिम दिशा केंद्र में एक कछुआ रखने से वास्तु दोष दूर हो जाता है और वहीं घर के मध्य में नौ कछुआ रखने से नौ ग्रहों के बराबर ऊर्जा उत्पन्न होती हैं | कछुआ घर के सारे वास्तु दोषों को दूर कर देता है और आपकी कुंडली के सारे ग्रहों को भी शुभ बना देता है जिससे आपके बिगड़े सारे काम बन जाते हैं |   



घर के वास्तु को कछुआ द्वारा कैसे ठीक करें
तंत्र विधा के अनुसार मुख्य द्वार के अंदर की तरफ कछुआ लगाएं, तो मानसिक शांति मिलती है और इससे घर का वास्तु दोष ठीक हो जाता हैं | अगर आपका भी व्यापार कम चल रहा है या आपके ऑफिस में आपका काम ठीक नहीं चल रहा है, तो अपने ऑफिस, घर में एक-एक कछुआ रखें | जिस घर में कछुआ लगाया जाता है, उस घर में लोग जल्दी से बीमार नहीं पड़ते हैं |


पढ़ाई और नौकरी में कछुए के लाभ 
- आपको ऑफिस के कामों में मन नहीं लगता है या ऑफिस में आपको प्रमोशन नहीं मिल रहा है तो ऑफिस के टेबल पर कछुआ रखने से आपको इसका फायदा मिलेगा | 

- जिन बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता है या पढ़ाई में अच्छे नंबर नहीं आते हैं | तो उन्हें स्टडी टेबल पर कछुआ रखना चाहिए | 

- तांत्रिकों का मानना है कि, कछुआ रखने से पढ़ाई में मन लगता है और परीक्षाएं अच्छी जाती है और बेहतर परिणाम मिलते हैं | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर