Category Archives:  Spiritual

अगर सपनों में मिलने लगे शुभ और अशुभ होने का संकेत, तो आपके व्यापार में ... जानिए..

Jun 19 2019

Posted By:  AMIT

जब भी हम सोते है तो अक्सर हमें सपने आते है और इन सपनों का अपना एक अलग मतलब और फल होता हैं | सोने के बाद जो भी सपने हम देखते है उनका हमारी जिंदगी से कुछ ना कुछ सम्बन्ध होता ही हैं | हम अपने सपने में कई बार ऐसी घटनाएं भी देख लेते है जो जीवन में हमारे साथ पहले भी घटित हो चुकी होती है या फिर वे भविष्य में होने वाली घटनाओं की और संकेत करती हैं | 


आपको बता दें कि हम अपने जीवन में जब जैसा सोचते है या जिस माहौल में रहते है वैसे ही सपने हमें सोने के बाद दिखाई देने लगते हैं | ये सपने हमेशा अधूरे नहीं होते, क्योंकि कभी कभी ये पूरे भी हो जाते हैं | लेकिन कभी इन सपनों का हमारे जीवन पर तुरंत प्रभाव पड़ता है तो कभी कुछ समय लग जाता हैं | आज हम आपको 9 ऐसे सपने के बारे में बताने वाले हैं जो कि अधिकतर लोगों के जीवन में आते हैं।

1 . गुस्सा
हमारे शास्त्रों के अनुसार अगर आप सपने में ये देखते है कि आप किसी पर गुस्सा कर रहे है, तो इस सपने का मतलब यह है कि वह व्यक्ति आपका मित्र हैं | अगर आप सपने में ये देखते है कि कोई और व्यक्ति आप पर गुस्सा हो रहा है तो इसका सीधा मतलब है कि वह व्यक्ति आपसे सच्चा प्रेम करता हैं | 

2. सेब
आप अपने सपने में सेब देखते है तो ये आपकी लंबी आयु और व्यापार में सफलता का मूल मंत्र माना जाता हैं | अगर यही सपना कोई स्त्री देखती है तो इसका सीधा अर्थ ये है कि उसे जल्द ही पुत्र की प्राप्ति होगी और घर में धन का आगमन होगा | 



3. स्नान
अगर आप सपने में खुद को साफ, शीतल और शांत पानी में नहाते हुए देखते है तो इसका अर्थ है आप सफलता और संपन्नता हासिल करने वाले हैं | और वह पानी मिट्टी वाला या गंदा हो तो इसका अर्थ दुर्भाग्य की प्राप्ति होता हैं | 

4. बिल्ली
कई लोगों को रात को सोने के बाद अगर सपने में बिल्लियां दिखाई दें तो ये आपके लिए अशुभ संकेत लाने वाला होता हैं | ये स्वप्न कपट और विश्वासघात का संकेत की और इशारा करता हैं |

5. पाताल
वहीं सपने में आप खुद को पाताल में देखते है तो इसका अर्थ है कि आप पर समस्याओं और कठिनाईयों का पहाड़ टूटने वाला है और कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता हैं | 


6. दुर्घटना
शास्त्रों का मानना है कि अगर आप स्वप्नं-सपने में दुर्घटना देखते है तो इससे आपको निजी कठिनाईयों से घिरने का संकेत मिलता हैं |

7. घंटियां
अगर आपको सपने में घंटियों की आवाज सुनाई देती है तो इसका अर्थ है आपको कहीं से शुभ समाचार प्राप्त-मिलने वाला हैं | 

8. परिचित व्यक्ति
ये भी एक तरह से संकेत ही है जब आपके सपने में व्याभिचार दिखा तो समझ जाएं कि इसका अर्थ है कि आपके जीवन में मुसीबतें दस्तक देने वाली हैं | 


9. भोजन
अगर आप सपने में अपने आप को स्वादिष्ट भोजन करते हुए देखते है तो इसका मतलब यह है कि आपका स्वास्थय उत्तम बना रहेगा और आपकी भाग्योन्नति होगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर